Let’s travel together.

कड़ाके की ठंड और कपकपाती शीत लहर के बावजूद रामलीला मेला देखने पहुंचे दर्शक

0 171

भगवान राम ने मायावी अहिरावण पुत्र अतिकाय का का युद्ध मैदान किया बध

सी एल गौर

रायसेन। श्री रामलीला महोत्सव के चलते गुरुवार को रामलीला मैदान में कलाकारों द्वारा अहिरावण पुत्र अतिकाय बध की लीला का मंचन किया, कड़ाके की ठंड और कपकपाती शीत लहर के चलते काफी संख्या में दर्शक रामलीला मेले का आनंद लेने एवं रामलीला को देखने के लिए पहुंचे। प्रस्तुत की गई लीला के अनुसार लंका पति रावण अपने परिवार के एक के बाद एक योद्धा मारे जाने को लेकर काफी चिंतित होता है इसी दौरान रावण ने पाताल लोक के राजा अहिरावण के पुत्र अतिकाय को याद करते हुए पास में बुलाया और राम लक्ष्मण से युद्ध करने के लिए कहा जिस पर अतिकाय रावण से आज्ञा लेकर और रामादल की ओर चल पड़ता है सेना के साथ जाकर भगवान राम लक्ष्मण को ललकारता है। इधर भगवान श्री राम पहले हनुमान जी को युद्ध करने के लिए पहुंचाते हैं परंतु अतिकाय बहुत बड़ा मायावी और छल कपटी राक्षस था जो बीच-बीच में छल कपट के माध्यम से युद्ध मैदान में गुमराह करता है इसके पश्चात हनुमान जी भगवान श्री राम को जाकर बताते हैं कि हे स्वामी आप ही इस अतिकाया। नामक राक्षस से युद्ध कर सकते हैं इतनी बात हनुमान जी की सुनकर भगवान श्री राम लक्ष्मण

उठकर हनुमान जी के साथ युद्ध करने के लिए चल पड़ते हैं । इस दौरान काफी देर तक दोनों ओर से युद्ध होता है परंतु अहिरावण पुत्र अतिकाय की एक विशेषता थी कि वह गुमराह करने के लिए बीच-बीच में अपनी सांस को रोक लेता था जिससे भगवान राम को पता चल सके कि उसकी मौत हो गई परंतु कुछ देर बाद वह फिर उठकर खड़ा होकर और युद्ध मैदान में काफी देर तक लड़ता रहा आखिरकार परमात्मा राम के हाथों से वह बच नहीं पाता और प्रभु श्री राम युद्ध के दौरान ही अधिकाय का वध कर देते हैं।

शुक्रवार को होगी मेघनाथ द्वारा राम लक्ष्मण को नागफाश में बांधने की आकर्षक लीला

श्री रामलीला समिति के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को रामलीला मैदान में मेघनाथ द्वारा राम लक्ष्मण को नागफांस में बांधने की आकर्षक प्रसंग लीला का मंचन कलाकारों द्वारा किया जाएगा जो की युद्ध के दौरान भगवान राम और लक्ष्मण को अपनी मायावी शक्ति से बांधकर रावण के पास ले जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811