Let’s travel together.

दिल्ली एम्स में लगी भयानक आग, दमकल की सात गाड़ियों ने पाया काबू, कोई हताहत नहीं

0 57

दिल्ली में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में बृहस्पतिवार सुबह आग लग गई। अधिकारियों के मुताबिक, अस्पताल के द्वितीय तल पर लगी आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना सुबह पांच बजकर 59 मिनट पर मिली, जिसके बाद दमकल की सात गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि सुबह छह बजकर 20 मिनट तक आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारी के मुताबिक, आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी
एम्स ने एक बयान में बताया कि रेफ्रिजरेटर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। अस्पताल ने बताया कि सुबह करीब पांच बजकर 25 मिनट पर दूसरी मंजिल के रिप्रोडक्टिव बायोलॉजी डिपार्टमेंट के कमरा नंबर 2090 में आग लगने की सूचना मिली। अस्पताल के मुताबिक, ”सुरक्षा और अग्निशमन नियंत्रण कक्ष को सूचित किया गया और फ्रिज में शॉर्ट सर्किट की पुष्टि के बाद दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी गई।”

किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
अस्पताल ने बताया, ”एम्स दमकल सेवा द्वारा आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। तब तक दिल्ली दमकल सेवा के कर्मचारी भी पहुंच चुके थे। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और संपत्ति को भी किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811