नवदीप श्रीवास्तव श्यामपुर सीहोर
श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव – गृह सम्पर्क अभियान में श्री अयोध्या जी से आए हुए पुजित अक्षत वितरण कार्यक्रम श्यामपुर नगर में पूरे जोरों से चल रहा है।। अक्षत वितरण में सभी लोग बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे है श्यामपुर सहित पुरे सीहोर जिले में पूरी निष्ठा से कार्यकर्ता अक्षत वितरण में अहम भूमिका निभा रहे हैं। श्रीराम भक्त घर घर जा कर लोगों को अक्षत के साथ श्री अयोध्या पहुंचने का निमंत्रण दे रहे हैं।