पीएम मोदी मंगलवार को दो दिवसीय दक्षिण दौरे पर तिरुचिरापल्ली पहुंचे। प्रधानमंत्री ने तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने तमिलनाडु में कुल 20,140 करोड़ रुपए की लागत वाली पूरी हो चुकी परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं और नई परियोजनाओं की नींव रखी। इस दौरान सीएम स्टालिन, राज्यपाल आरएन रवि और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे। इससे पहले पीएम मोदी ने तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में भारतीदासन यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए।
‘आज हवाई अड्डे रोजगार का केंद्र बने हैं’
टर्मिनल बिल्डिंग के उद्घाटन समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि, ”पीएम मोदी के नेतृत्व में, सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि हवाई अड्डे न केवल यात्रा का माध्यम बनें, बल्कि हवाई अड्डे विकास का केंद्र बनें। आज हवाई अड्डे रोजगार का केंद्र बने हैं।
इस क्षेत्र में पीएम के नेतृत्व में पिछले 9.5 वर्षों में जो एक बदलाव हुआ है, वह यह है कि उन्होंने इस देश के प्रत्येक नागरिक के लिए नागरिक उड्डयन का लोकतंत्रीकरण किया है। हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज में यात्रा कर रहा है।”