Let’s travel together.

अनुशासन समिति की बैठक में पार्टी विरोधी कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं पर गाज गिरना प्रस्तावित

0 180

 

बेगमगंज रायसेन।भाजपा अनुशासन समिति की बैठक प्रदेश एवं जिला पदाधिकारीयों के निर्देश पर सुल्तानगंज मुख्यालय पर आयोजित की गई जिसमें हाल ही में सिलवानी विधानसभा चुनाव में पार्टी की पराजय को लेकर समीक्षा की जाकरबूथ अध्यक्ष एवं सेक्टर प्रभारियों की रिपोर्ट के आधार पर मण्डल के पदाधिकारियों ने पार्टी के विरोध में कार्य करने वाले कार्यकताओं के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु प्रस्ताव बनाकर जिला और प्रदेश की अनुशासन समीति को भेजा है।

प्रस्ताव भेजने से पहले समिति के संयोजक सहसंयोजक और सदस्यों ने गहन मंथन किया और पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिपित कार्यकर्ताओं की अनुशासनहीनता के प्रमाण मिलने के बाद ही प्रस्ताव भेजा गया है।

अनुशासन समिति की बैठक की जानकारी लगते ही पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त कार्यकर्ताओं की दिलों की धड़कनें तेज हो गई हैं। ऐसे कार्यकर्ताओं में सिलवानी विधानसभा ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र के कार्यकर्ता शामिल हैं। जो अब पार्टी से अनुशासनहीनता करने को लेकर पछता रहे हैं कि प्रदेश में सरकार फिर भाजपा की बन गई है। ऐसे में यदि वे निष्कासित होते हैं तो सत्ता सुख का आनंद नहीं ले पाएंगे।
बैठक में अनुशासन समिति के सिलवानी विधानसभा संयोजक रमाकांत शुक्ला, सह संयोजक बलराम सिंह ठाकुर, सदस्यों में क्रमशः दिनेश सिंह, सुरेश ताम्रकार, अजब सिंह सहित बूथ अध्यक्षगण सेक्टर प्रभारी आदि मौजूद थे।

न्यूज़ सोर्स- हरि साहू भाजपा जिला मीडिया प्रभारी
रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811