Let’s travel together.

भीषण गर्मी में भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका लगातार 18 दिन से हड़ताल

0 375

रिपोर्ट देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

लंबित मांगो के निराकरण की मांग को लेकर लगातार प्रशासन का ध्यान मांग पत्र के माध्यम से आकर्षित कराने के बाद भी निराकरण ना होने से परेशान आगंनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने मप्र बुलंद आवाज नारी शक्ति आगंनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका संगठन के बेनर तले तहसील कार्यालय परिसर मेंअनिश्चित कालीन धरना आंदोलन प्रारंभ कर दिया हैै। जबकि आंदोलन लगातार मध्य प्रदेश के कुछ जिलों के साथ ही अब धीरे-धीरे सभी जिलों में पैर पसार चुका है अब देखना है कि शासन प्रशासन इन महिलाओं के सामने झुकता है इनकी मांगों को मांगता है या केवल आश्वासन के बाद ही यह धरना प्रदर्शन बंद होता है। लेकिन अभी लगातार इतने दिनों से चल रहे प्रदर्शन के बाद कहीं ना कहीं आंगनवाड़ी की व्यवस्थाएं भी गड़बड़ हुई हैं। वहीं इस पूरे मामले में जहां शासन प्रशासन के लोग जगह-जगह कार्यक्रम भी कर रहे हैं लेकिन क्या वजह है कि माननीय मुख्यमंत्री जी इनकी मांगों पर अभी तक कोई भी सार्थक जवाब नहीं कर पाए। तहसील व नगर की सभी आंगनवाडी केन्द्र पूरी तरह बंद है। इससे शासन की मध्यान्ह भोजन योजना, टीकाकरण का काम व बीएलओ का कार्य प्रमुख रुप से प्रभावित हो रहा है।साथ ही 3 से 6 बर्ष के बच्चों को देने वाली शाला शिक्षा भी बन्द हैं।
सिलवानी में लगातार 18 दिन से हड़ताल पर है इधर धूप चरम सीमा पर है तो उधर आंदोलन भी चरम सीमा पर पहुंच गया ऐसा महसूस होता है कि जैसे जैसे धूप लग रही है वैसे-वैसे आंदोलन तीव्र गति से बढ़ता जा रहा है लेकिन प्रशासन शासन सुनने के लिए तैयार नहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज तहसील की तीन एलपीजी गैस एजेंसियों व 11 पेट्रोल पंपों का एसडीएम के किया औचक निरीक्षण     |     भड़काऊ पोस्ट पर होगी सख्त कार्रवाई : एसडीओपी सोनाली गुप्ता     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की जयंती     |     परीक्षा में कम नंबर आने के डर से गायब हुई छात्रा इंदौर में मिली     |     राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से रहवासी परेशान, हटाने की उठी मांग     |     अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुआ  कार्यक्रम     |     आईडीबीआई बैंक के चक्कर लगा रहे खाताधारी आंकड़ा एक करोड़ से ऊपर पहुंचा     |     मुनि संघ का नगर प्रवेश हुआ     |     विशाल वाहन रैली निकाली गई     |     रायसेन जिले के 779 श्रद्धालु मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा पर अयोध्या रवाना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811