Let’s travel together.
nagar parisad bareli

TODAY:: राशिफल सोमवार 04 दिसंबर 2023

0 73

मेष राशि- आपकी उपलब्धियों की मित्र समूह में चर्चा होगी। प्रेमी जन को उपहार दे सकते हैं। मनोरञ्जन आदि को लेकर आप विशेष रुचि लेंगे। पेटदर्द की शिकायत हो सकती है। गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें।

वृषभ राशि-माता के स्वास्थ्य की कुछ चिन्ता रहेगी। छोटी-छोटी बातों पर तनाव न लें। व्यापारी अपने कलाइंट्स के साथ सम्बन्ध अच्छे रखें। अपनी गलत वृत्तियों पर नियन्त्रण रखें।

मिथुन राशि-संवादशैली से लोग आकर्षित रहेंगे। मन में नये रचनात्मक विचार उत्पन्न होंगे। आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। भाई-बहनों से सम्बन्ध मधुर होंगे। आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। तीर्थ यात्राओं में जाने का विचार बना सकते हैं।

कर्क राशि– नया कारोबार शुरू कर रहे हैं तो आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। अनावश्यक कार्यों में ज्यादा समय बर्बाद न करें। लेन-देन में चूक होने की आशंका है। आज नुकीले उपकरणों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।

सिंह राशि-जॉब में आपको कोई बड़ा पद प्राप्त हो सकता है। उच्च अधिकारी आपसे काफी सन्तुष्ट रहेंगे। धन को लेकर कुछ परेशानी महसूस होगी। आपकी बातों से लोग आहत हो सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

कन्या राशि-घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। उग्र व्यवहार के कारण सबके निशाने में आ सकते हैं। व्यापार में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आप गलत बातों को सिद्ध करने में अपना समय बर्बाद न करें। दूसरो से ज्यादा अपेक्षा रखना ठीक नहीं है।

 तुला राशि- जरूरी कार्यों को दोपहर के पहले पूरा कर लें। गठिया वात के रोगियों का दर्द बढ़ सकता है। जीवनसाथी से नोंक-झोंक हो सकती है। कला जगत से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा। नये सम्बन्धों के जन्म लेने की सम्भावना बन रही है। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के ऊपर तनाव कम रहेगा।

वृश्चिक राशि– परिवार में आपसी तालमेल काफी अच्छा रहेगा। मित्र आपके लिये विशेष सहायक सिद्ध होंगे। रोगियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। धीरे-धीरे परिस्थितियाँ पूरी तरह से आपके पक्ष में हो जायेंगी।

धनु राशि-दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने के अवसर मिलेंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर कुछ अफवाहें उड़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आप अधिकारियों से परेशान होंगे।

मकर राशि-जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिन्ता रहेगी। नये कार्यों में रुकावटें आने से मन खिन्न हो सकता है। व्यवसाय में कुछ मन्दी महसूस होगी। दिनचर्या को अनुशासित रखें। विद्वान लोगों से सलाह लेना उत्तम रहेगा।

कुम्भ राशि- दाम्पत्य सम्बन्ध काफी रोमांटिक रहेंगे। उच्चधिकारी आपके प्रमोशन को लेकर चर्चा कर सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। शेयर मार्केट में जोखिम भरा निवेश न करें। व्यापार में महत्वपूर्ण अनुबन्ध करने से आज आपको बचना होगा।

मीन राशि-चुनौतीपूर्ण कार्यों को हाथ में ले सकते हैं। लोगों की समस्याओं को सुलझाने में आप दिलचस्पी लेंगे। पूरी तरह से अपने कारोबार में फोकस बनाये रखें। कोर्ट-कचहरी को लेकर चल रहे मामलों में विजय होने की सम्भावना है। यदि निजी रिश्तों में कुछ समस्या आ रही है तो आपको आज बहस करने से बचना चाहिये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811