Let’s travel together.

जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द दुवे ने चुनाव मे लगे सभी अधिकारी,कर्मचारियों को दी बधाई

0 350

रायसेन।  जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने मप्र विधानसभा निर्वाचन सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था में लगे पुलिस बल, एसएएफ एवं सशस्त्र सुरक्षा बल को बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया को कुषलतापूर्वक एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराने में निर्वाचन अमले ने अपने दायित्वों का पूरी गंभीरतापूर्वक निर्वहन किया है और उन्होंने अपनी क्षमताओं का अधिकतम उपयोग कर बेहतर प्रदर्षन किया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दुबे ने कहा है कि संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान मीडिया का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा है। उन्होंने जिले की निर्वाचन व्यवस्थाओं, स्वीप गतिविधियों, मतदान, मतगणना प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था आदि का समुचित एवं प्रभावी कव्हरेज मीडिया में प्रकाशित एवं प्रसारित किए जाने तथा के लिए मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दुबे ने जिले के निवासियों को भी निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सहयोग करने तथा मतदाता जागरूकता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए बधाई दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जब कुंवरगढ़ में कोचिया के घर पहुंचे विधायक     |     सड़क किनारे 3 से 4 फीट गहरी खाई खोदकर छोड़ी, वाहन चालकों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा     |     हाईवे से रेलवे स्टेशन तक दूरी बताने वाले संकेतकों में बड़ी गड़बड़ी, यात्री हो रहे परेशान     |     कलेक्टर रोहित सिसोनिया के आदेश पर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दो बच्चे एनआरसी में भर्ती     |     बालमपुर घाटी में कार डिवाइडर से टकराई, 5 किमी लंबा जाम लगा     |     बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ रायसेन में निकली भव्य ई-रिक्शा जागरूकता रैली     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर      |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव की रूपांकन प्रतियोगिताएं संपन्न     |     समवशरण विधान विद्योदय तीर्थ 27 नवंबर से 6 दिसंबर को आयोजित     |     सागर में मनाया गया 55वां आचार्य पदारोहण दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811