Let’s travel together.
nagar parisad bareli

TODAY :: राशिफल बुधवाऱ 29 नवम्बर 2023

0 98

मेष राशि – आज का दिन सामान्‍य रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपको अपने परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। नया काम शुरू कर सकते हैं और इसके लिए समय भी अनुकूल है। आज कार्यक्षेत्र में नया काम या जिम्‍मेदारी म‍िल सकती है। छात्र वर्ग को आज सुस्‍ती नहीं दिखानी चाहिए। जमकर मेहनत करें, सफलता आपकी प्रतीक्षा में है। आय के मार्ग प्रशस्‍त होंगे। जीवनसाथी का सहयोग म‍िलेगा।

 वृष राशि – सामाजिक क्षेत्र में काम करने का अवसर मिलेगा। आज आपको भाग्य का पूरा सहयोग म‍िल सकता है। आपके काम आसानी से बनते चले जाएंगे।  यदि आप किसी योजना में धन लगाने वाले हैं तो वह भविष्‍य में फलदायी रहेगा। आप उनसे अच्छा धन कमाने में कामयाब हो सकते हैं।  कारोबार से जुड़ी योजनाओं पर वरिष्‍ठ जनों से सलाह से आगे बढ़ें तो लाभ होगा।

मिथुन राशि – दिन फलदायी है। आज किस्‍मत का सितारा बुलंदी पर रह सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी बड़े प्रोजेक्‍ट की जिम्‍मेदारी प्राप्‍त हो सकती है और आप उसमें खुद को श्रेष्‍ठ साबित कर लेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी अच्‍छा समय है। परीक्षाओं में सफलता म‍िलेगी। धर्म-कर्म में रूचि होगी व आज आपको पुण्य कार्य में धन लगाने का अवसर मिलेगा।

कर्क राशि– आज लंब‍ित कार्य पूरे होंगे। काम में तेजी आएगी। कारोबार से जुड़ी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा फलदायी रहने वाली है। सेहत के नजर‍िए से यह समय उत्तम रहने वाला है। किसी से बहस बाजी करने से बचें। परिवार में सब अनुकूल रहेगा। आज किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी के लिए जाना पड़ सकता है।

सिंह राशि – दिन अनुकूल परिणाम लेकर आ सकता है। आज भावुकता में आकर कोई निर्णय लेने से बचें। आज नौकरी में स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। सुख शांत‍ि रहेगा व आज धन-धान्य में वृद्धि होगी। आज आपको रुका हुआ धन मिल सकता है। पुराने मित्रों से घनिष्टता बढ़ेगी और आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

कन्या राशि – क‍िस्‍मत चमक सकती है। नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। सहयोग‍ियों का साथ म‍िलेगा। आज आपको मेहनत का पूरा फल म‍िल सकता है। पठन पाठन में आज रूचि होगी और इसमें आपको प्रशंसा या पुरस्‍कार प्राप्‍त हो सकता है। कार्य क्षेत्र में  आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ आने की संभावना है पर आपको इसे बोझ नहीं काम समझकर करना है। उच्‍चाधिकारी इस भावना से प्रभावित होंगे। आज व्‍यय की संभावना ज्‍यादा है। सेहत सामान्‍य रहेगी।

तुला राशि – मिश्रित रूप से फलदायी दिन रह सकता है। लंबे समय से रुकी योजनाओं को पूरा करने में सफलता प्राप्‍त होगी। आज आप आवेश में आकर अपने निकट म‍ित्र से अपशब्‍द कह सकते हैं इससे बचें। संबंधों में कटुता न पैदा हो इसका प्रयास करें। आज विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा म‍िल सकता है। राजनीति क्षेत्र में कार्यरत लोगों को जनसंपर्क का लाभ म‍िल सकता है।

वृश्चिक राशि – भाग्‍य का पूरा साथ म‍िल सकता है। आज कोई निजी उलझन से छुटकारा म‍िल सकता है। कानूनी संकट से भी राहत म‍िलेगी। आज आप नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आप अपनी अच्छी व सकारात्‍मक सोच से अपने सहयोग‍ियों का दिल जीतने में कामयाब हो सकते हैं। घर की साज-सज्जा की ओर भी पूरा ध्यान लगाएंगे और जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर नया काम शुरू कर सकते हैं।

धनु राशि – दिन खुशखबरी लेकर आया है। लंबे समय से चल रहा पारिवारिक मनमुटाव आज कम हो सकता है। यह रिश्ते में मजबूती लेकर आ सकता है। आज से नए जीवन की शुरुआत महसूस कर सकते हैं। साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी, इससे आप अपने शत्रुओं का नाश कर सकते हैं। आप अपनों के सहयोग से आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। धन आगमन का नया दौर शुरू हो सकता है।

मकर राशि – सामाजिक क्षेत्र में मान प्रत‍िष्‍ठा प्राप्‍त हो सकती है। भाग्‍य का साथ म‍िलेगा। आज धन संबंधी कार्य में सावधानी से काम करना होगा। धोखा म‍िलने की आशंका है। आज कार्यस्‍थल पर सहयोग‍ियों का साथ म‍िलेगा व कार्य से संतोष रहेगा। घर परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। जिनका विवाह नहीं हुआ उनके विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। कारोबार में नया अवसर प्राप्‍त हो सकता है।

कुंभ राशि – दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आज आपको अपनी बुद्धि व विवेक से निर्णय लेना चाहिए। दरअसल, आप क‍िसी के प्रभाव में जल्‍दी आ जाते हैं, इससे बचें। आज आप कुछ महत्‍वपूर्ण फैसला ले सकते हैंं। जीवनसाथी की सेहत पर विशेष ध्‍यान दें, सेहत बिगड़ सकती है। नौकरीपेशा वाले लोगों को आज कोई पुरस्‍कार प्राप्‍त हो सकता है। वे काम में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पदोन्नति भी प्राप्त होने की संभावना प्रबल है।

मीन राशि – सजग होकर आगे बढ़ना चाहिए। शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आज कारोबार में नया अनुबंध हो सकता है जो आने वाले समय में जबरदस्‍त लाभ दे सकता है। कार्य क्षेत्र में नया परिवर्तन हो सकता है। लेनदेन के मामलों में नियंत्रण बनाए रखें। आज मांगल‍िक कार्यों में शाम‍िल होने का अवसर प्राप्‍त होगा। आपको आज आपको किसी काम के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811