Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल मंगलवार 28 नवम्बर 2023

0 190

मेष राशि- छात्रों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आप किसी नए कोर्स में एडमिशन लेने के बारे में सोचेंगे। बड़े भाई-बहनों से आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी कर रहे लोगों को आज काम से राहत मिलेगी। । जीवनसाथी के साथ रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी।

वृष राशि-घरवालों के सहयोग से आप हर चीज को अच्छे से संभालने में सफल होंगे। कोई जानकार व्यक्ति आपसे अपने बच्चों के करियर के लिये अच्छी सलाह लेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप ऊर्जावान बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

मिथुन राशि-आपकी रुचि किसी धार्मिक कार्य में रहेगी। अपने जीवनसाथी से आप कुछ अच्छी बातें शेयर करेंगे। बच्चे किसी काम में आपकी मदद ले सकते हैं। आप बच्चों का पूरा सहयोग करेंगे। कारोबार में आज किसी नये काम की डील होने की सम्भावना बन रही है। राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा।

कर्क राशि- अपनी कार्यकुशलता में बढ़ोतरी करने की जरूरत है। आपको अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्च करना चाहिए। करियर को सही दिशा देने के लिए आज आप कुछ बड़े फैसले लेंगे। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। जिससे आपको प्रसन्नता होगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। बच्चों का समय आज खेल-कूद में बीतेगा। व्यापार में अच्छा धन लाभ होने के योग बने हुये है।

सिंह राशि-काम के मामले में आपको अनुभवी लोगों से सम्पर्क बढ़ाने की जरूरत है। आपको पूरी मेहनत के साथ आगे बढ़ना चाहिए, इससे आपको काम में सफलता मिलेगी। किसी की कही-सुनी बातों पर विश्वास करने से आपको बचना चाहिए। सेहत के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। दाम्पत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

कन्या राशि- अपने कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। अविवाहित लोगों के विवाह के लिए घर पर बात होगी। दाम्पत्य रिश्ते पहले कि अपेक्षा और मजबूत होंगे। साथ ही जीवनसाथी आपके व्यवहार से प्रभावित होंगे।

तुला राशि– काम में सतर्कता बरतनी होगी। किसी भी तरह के लेन-देन करते समय आपको सावधानी बरतनी चाहिए। अच्छी सेहत बनाये रखने के लिए आपको अपने खान-पान का खास ख्याल रखना चाहिए। आज का पूरा दिन परिवारवालों के साथ हंसी खुशी बीतेगा। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आएंगी। छात्रों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक राशि -पारिवारिक माहौल बढ़िया रहने वाला है। लवमेंट्स एक दूसरे को उपहार देंगे, जिससे रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। परिवार सहित भगवान गणेश की आरती करें, आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।

धनु राशि-आर्थिक रूप से पिता आपकी मदद करेंगे। कोई शुभ समाचार मिलने से परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। सेहत के लिहाज से आप फिट रहेंगे। कुछ दिनों से आंख की समस्या से परेशान चल रहे हैं, तो आज आपको काफी राहत मिलेगी। हनुमान चालीसा का पाठ करें, स्वास्थय अच्छा बना रहेगा।

मकर राशि-सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहेगा।  आपको ऑफिस का काम घर पर ही करना पड़ेगा। जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर मिलेगी। विद्यार्थियों के लिये दिन ठीक-ठाक रहेगा। करीबी लोगों की राय मानना आपके लिये फायदेमंद होगा। बड़े भाई के सहयोग से आज आप कोई रुका हुआ कार्य घर बैठे पूरा कर लेंगे। प्रोपर्टी लेने का योग बन रहा है। लवमेटस एक दूसरे से शादी की बात करेंगे। आज भगवान श्रीराम को मिठाई का भोग लगायें, समस्यायों का समाधान होगा।

कुंभ राशि-जीवनसाथी को कोई बड़ी सफलता मिलेगी। वाहन खरीदने का मन बनायेंगे। आप कुछ अच्छे काम में अपना सहयोग देंगे, इससे समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कई दिनों से चल रही कोई स्वास्थ्य समस्या से आज राहत मिलेगी। लवमेट्स एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। छात्रों को आज अपने गुरु का मार्गदर्शन मिलेगा। भगवान श्री राम को खीर का भोग लगायें, समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन राशि- किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं। आप घर की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी करने की सोचेंगे। आपको अपने घरवालों से पूरा सहयोग मिलेगा। शिक्षा के मामले में दिन अच्छा रहेगा। करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। जीवनसाथी के सलाह से आज कोई कार्य पूरा करने में सफल होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अपने ईष्ट देव को प्रणाम करें, आपका दिन अच्छा रहेगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 7 फरवरी 26 से 7 मार्च 26 तक होंगे किसान पंजीयन     |     भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811