Let’s travel together.

समानता के संदेश के साथ मना विश्व एड्स दिवस

0 143

 

टीबी मरीजों को वितरित किया गया पोषण आहार

गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट

गुना । जिले में ‘’विश्व एड्स दिवस’’ के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशाल कार्यक्रम का आयोजन रेड क्रॉस भवन जिला चिकित्सालय परिसर में किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिला जज श्री राकेश शर्मा उपस्थित रहे। विशेष अतिथि श्री जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य श्री राजमल जी कोठारी रहे। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि एड्स दिवस के अवसर पर जिले में एचआईवी एड्स के लिए कार्य कर रहे लोगों को विहान संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित श्री शर्मा ने अपने उदबोधन में कहा कि कोई भी सामाजिक कार्य केवल फोटो सेशन तक सीमित नहीं होना चाहिए।

आज का यह कार्यक्रम इसका जीवंत प्रमाण है समाज के प्रत्येक वर्ग को जागृत होकर टीवी और एचआईवी जैसी बीमारी से ग्रसित लोगों से जुड़ना होगा एवं उन्हें समानता का एहसास दिलाना होगा। प्रभारी सिविल सर्जन डॉक्टर भाटी ने एड्स के बारे में पूरी जानकारी उपस्थित लोगों को दी। एचआईवी एड्स असुरक्षित यौन संपर्क के साथ-साथ संक्रमित सुई से, संक्रमित ब्लड के ट्रांसफ्यूजन से एवं गर्भवती माता से उसके शिशु को फैलता है । कैसे फैलता है कैसे रोका जा सकता है इसके बारे में बताया एवं समाज में सभी को समानता की दृष्टि से देखने का आव्हान किया ।एड्स नियंत्रण कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी के रुप में उपस्थित डॉ वीरेंद्र सिंह रघुवंशी कहा कि अगर शासन के साथ समाज का प्रत्येक वर्ग कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ता है तो हम सिर्फ टीबी मुक्त भारत ही नहीं ऐडस मुक्त भारत भी बना सकेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों एवं विद्यालयों के प्रतिनिधि एवं विद्यार्थी गण के साथ श्री जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप के सभी सदस्य भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |     बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान जारी, राहत शिविरों में भोजन एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित     |     काठाडीह में 12 घंटे से लगातार रेस्क्यू अभियान, तहसीलदार ने स्वयं ट्रैक्टर से पहुंचकर परिवार को सुरक्षित निकाला     |     आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     डॉ. ए सी अग्रवाल ने किया श्रम सैनिकों का सम्मान     |     बम्होरी में युवा कांग्रेस ने मनाई डॉ. मनमोहन सिंह  की जयंती     |     क्षमा से निर्मल होते हैं अंतरंग के परिणाम : मुनि श्री अभय सागर     |     बंदरों के आतंक से तीन गांवों में दहशत, छतों पर जाना हुआ मुश्किल     |     आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811