Let’s travel together.
nagar parisad bareli

विश्वगीता प्रतिष्ठान द्वारा प्रति रविवार अनुसार किया श्रीमद्भागवत महापुराण स्वाध्याय पाठ

0 424

रायसेन। विश्व गीता प्रतिष्ठान जिला रायसेन द्वारा प्रत्येक रविवार की भांति घर-घर गीता का ज्ञान देने एवं गीता प्रचार प्रसार करने का संकल्प लिया है
इस रविवार को सभी स्वाध्याय मंडल के सदस्यों ने स्वाध्याय पत्रक अनुसार किया स्वाध्याय पाठ में श्री हरि कृष्ण ने अर्जुन को बताया कि जो भक्त प्रकृति में उत्पन्न सभी जीव जंतुओं को, मनुष्यो को, पेड़ पक्षियों को , सम भाव से देखता है, किसी से द्वेष भाव नहीं रखता है, जो भक्त जीवन मरण में, लाभ जनी सुख दुख में समान रहता है, जो अपने कर्मो का फल मुझे अर्पण करता है वह भक्त प्रभु की अत्यंत प्रिय है।
जिला संयोजक पंडित दामोदर तिवारी ने गीता ज्ञान का महत्व बताते हुए कहा कि जो भक्त ईश्वर जी वाणी को धर्म भावना से प्रचार करेगा बह भक्त प्रभु को ही प्राप्त होता है और श्री हरि की शरण में बैकुंठ में स्थान प्राप्त पाता है।
बाद सभी स्वाध्याय भक्तों द्वारा श्रीमद्भागवत गीता का पाठ विधि विधान से किया गया जिसमें पत्रक अनुसार सर्वप्रथम गीता ज्ञान प्रसार गीत घर-घर गीता का प्रचार हो सदाचार और सद्विचार हो की भावना से प्रारंभ कर पंडित श्री मनीष बबेले जी द्वारा गीता प्रचार गीत, दीप प्रज्वलन बाद गणेश, गौरी बंदना की गई सरस्वती वंदना मैं पंडित श्री राकेश दुबे जी द्वारा सभी को सरस्वती वंदना एवं गुरू वंदना कराई।
गुरु का महत्व बताते हुए कहा संत की संगत मात्र से ही ज्ञान के साथ घर परिवार में शुभ मंगल कार्य आरंभ हो जाते हैं एवं भक्तों हर विधि से वृक्ष की भांति फल फूलने लगता है।
अमृत वचन श्री मनीष बबेले जी द्वारा कहा जिसमे उन्होंने बताया कि श्री कृष्ण चंद्र जी कहते हैं जब-जब धर्म की हानि होगी एवं ब्राह्मण साधु-संतों पर अत्याचार होंगे धर्म का विनाश होगा तब वह स्वयं अवतार लेंगे दुष्टों का नाश करेंगे एवं धर्म की पुनः स्थापना करेंगे इसलिए अधर्म को छोड़कर धर्म के मार्ग को अपनाएं गीता ज्ञान लें अपने बच्चों में परिवार में संस्कृति संस्कार का उदय करें।
प्रति रविवार की भांति श्रीमद्भागवत गीता जी के 12 अध्याय के श्लोकों का संस्कृत हिंदी टीका वाचन सभी स्वाध्याय भक्तों ने क्रमशः एक एक श्लोक पढ़कर उनके अर्थ पर चिंतन मनन किया।
बाद सभी स्वाध्याय भक्तों ने गीता जी की आरती, पुष्पांजली की तथा प्रसाद वितरण हुआ

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811