Let’s travel together.

रामलीला मंचन को लेकर हुई रामलीला समिति की बैठक

0 192

 

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

सांची में प्रतिवर्ष रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन वर्षों से होता चला आ रहा है इस वर्ष भी आगामी रामलीला मेले को लेकर रामलीला समिति की बैठक आयोजित की गई इस बैठक में रामलीला समिति सदस्य पदाधिकारियों सहित नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
जानकारी के अनुसार इस विश्व विख्यात पर्यटक स्थल पर वर्षों से रामलीला का आयोजन होता चला आ रहा है तथा रामलीला का आयोजन भव्य होता है इस वर्ष भी रामलीला आयोजन को लेकर रामलीला समिति की बैठक आयोजित हुई इस बैठक में समिति सदस्यों पदाधिकारियों सहित नगर के धर्म प्रेमी बंधुओ ने भाग लिया । तथा इस बैठक में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे बैठक में आगामी रामलीला मैदान में रामलीला को लेकर बैठक में अपने अपने विचार व्यक्त किये गये तथा रामलीला मंचन की रूपरेखा तैयार की गई । इस कार्यक्रम को रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित होता आया है। इस भव्य रामलीला मैदान में बैठक में 18 दिसंबर 2023 को भगवान गणेश की स्थापना के साथ ही रामलीला मंचन का शुभारंभ होगा तथा यह रामलीला 4 जनवरी 2024 तक आयोजित की जायेगी इस कार्यक्रम को भव्यता देने समिति में विचार किया गया तथा रूपरेखा तैयार की गई । उल्लेखनीय है कि सांची में आयोजित होने वाली रामलीला मैदान में रामलीला मंचन में क्षेत्र भर से सैकड़ों लोग आंनद लेते हैं तथा विदेशों से आने वाले पर्यटक भी इस मंचन के दर्शन करते हुए आंनद उठाते हैं रामलीला मैदान लोगों की भीड़ से खचाखच भरा रहता है इस आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं जिससे जनता मंत्र मुग्ध हो जाती है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811