Let’s travel together.

चुनाव कराने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुये दल,नौ हजार से अधिक कर्मचारी करायेंगे मतदान

0 148

 

सुरेंद्र जैन रायपुर 

विधानसभा चुनाव 2023 अंतर्गत 17 नवंबर को मतदान प्रक्रिया पूरी कराने जिले के सभी 1878 मतदान केन्द्रों के लिए आज मतदान दल बीटीआई ग्राउंड परिसर और इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर सेजबहार के वितरण केन्द्रों से मतदान सामग्री के साथ निर्धारित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हुए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने अन्य रिटर्निंग अधिकारियों की उपस्थिति में सेक्टर अधिकारियों के साथ मतदान दलों को रवाना किया। मतदान दलों में 8 हजार 161 मतदान कर्मी एवं लगभग डेढ़ हजार रिजर्व मतदान कर्मी जिले में मतदान संपन्न करायेंगे। जिले की सातों विधानसभाओं में मतदान के लिए कुल 3 हजार 413 वैलेट यूनिट, 2120 कंट्रोल यूनिट और 2296 वीवी पेट मशीनों का उपयोग किया जाएगा। मतदान के लिए 3 हजार से अधिक सुरक्षा कर्मियों की भी तैनाती की गई है। आज सुबह वितरण केन्द्रों से मतदान दलों में शामिल पीठासीन अधिकारी, तीन मतदान अधिकारी को जरुरी सामग्रियों के साथ मतदान केन्द्रों के लिए वाहनों से रवाना किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल की मौजूदगी में सभी मतदान केन्द्रों के लिए सुरक्षा बल भी रवाना हुए। दूरस्थ मतदान केन्द्रों के मतदान दलों को पहले रवाना किया गया। जिले में सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान कर्मी पहंुच चुके है। 17 नवम्बर को होने वाले मतदान के लिए 147 सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। नौ सौ से अधिक मतदान केन्द्रों को वेब कॉस्टिंग के अधीन रखा गया है। जहां की हर गतिविधि सीसीटीव्ही कैमरे की निगरानी में होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कुलहड़िया के समीप अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल     |     ग्रामीण अंचलों में भी गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया     |     गणतंत्र दिवस पर गोपाल राठौर सेवानिवृत सहायक महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक को सम्मानित किया     |     वन विभाग से मजदूरी नहीं मिली तो शहडोल के मजदूरों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर डाला डेरा     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी रहे हड़ताल पर     |     उत्कृष्ट सेवा के लिए गणतंत्र पर मिला सम्मान     |     मॉर्निंग वॉक एंड सिंगिंग ग्रुप द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश भक्ति गीत संगीत का कार्यक्रम आयोजित     |     गणतन्त्र दिवस पर मनोहर जायसवाल प्राथमिक शिक्षक सम्मानित     |     आचार्य श्री का समाधि दिवस मनाया गया     |     एक एवं दो फरवरी को सांसद खेल महोत्सव का होगा समापन,की जा रही व्यापक तैयारियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811