Let’s travel together.

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल‌ एवं फग्गनसिंह कुलस्ते ने उदयपुरा विधानसभा में जनसभा को किया संबोधित

0 289

मैं चुनाव लड़ता तो आप किसको वोट देते आप मानकर नरेन्द्र शिवाजी पटेल को भारी मतों से विजय बनाएं – केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल

कांग्रेस ने आदिवासियों का कभी सम्मान नहीं किया- प्रहलाद पटेल, फग्गनसिंह कुलस्ते

बरेली रायसेन। बुधवार को केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल एवं फग्गनसिंह कुलस्ते ने देवरी तहसील के ग्राम थाला में उदयपुरा विधानसभा भाजपा नरेन्द्र शिवाजी पटेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा दुनिया में ऐसा कोई देश नहीं है, जो सालों साल अपने देश के 80 करोड़ गरीबों को निःशुल्क अनाज उपलब्ध करा रहा हो। आने वाले पांच साल तक मुफ्त राशन देने की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। उन्होंने कहा कि हमें किसानों के बारे में सोचना होगा, क्योंकि यदि अन्न के भंडार नहीं भरे होंगे तो निःशुल्क अनाज कैसे दिया जाएगा। इसलिए भाजपा ने तय किया है कि सामाजिक सुरक्षा देने के लिए बुजुर्गों और दिव्यांगों को हर महीने 15 सौ रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। नेताद्वेय ने बाद में रायसेन जिले के उदयपुरा पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।


भाजपा वोट का सौदा नहीं करती

केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा वोट का सौदा नहीं करती,बल्कि गरीब कल्याण और कमजोर वर्ग के हितैषी के रूप में कार्य करती है। भाजपा ने ही सुनिश्चित किया है कि श्रमिक कार्ड से आयुष्मान कार्ड उपलब्ध होगा और केन्द्र और राज्य की सभी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा।

श्री पटेल ने कहा कि यदि भाजपा की सरकार न होती तो देश और प्रदेश में दिख रही खुशहाली नहीं होती। श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान किसानों को सम्मान निधि के रूप में सालाना 12 हजार रुपये दे रहे हैं। लाड़ली बहना योजना की सम्मान राशि 3 हजार रुपये की जाएगी। बेटियों की शिक्षा का प्रबंध किया गया है,जिससे बेटियां अब परिवार के लिए बोझ नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है। संकल्प पत्र उसी दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। श्री पटेल ने कहा कि अगले साल दिसंबर में पूरे देश को पाइप लाइन से शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य पूर्ण कर लिया जाएगा, जो वर्तमान में 13 करोड़ 60 लाख का आंकड़ा पार कर गया है। भाजपा ने प्रधानमंत्री आवास योजना और शौचालय निर्माण योजना के माध्यम से देश के वंचित वर्ग को आत्म सम्मान से जीने का अवसर प्रदान किया है। भाजपा ने महिला आरक्षण बिल पास करके ये तय कर दिया है कि लोकसभा और विधानसभा में महिलाएं विधायक और सांसद बनकर बैठेंगी और अपने हक की आवाज मुखरता के साथ उठा सकेंगी।

उदयपुरा विधानसभा से नरेन्द्र को जिताईए

मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि उदयपुरा विधानसभा से मैं खड़ा होता तो आप किसको वोट देते मुझको मानकर ही नरेन्द्र शिवाजी पटेल को प्रचंड बहुमत से विजय बनाए नरेंद्र को मैं बचपन से जानता हूं उदयपुरा विधानसभा का विकास और प्रगति के रास्ते पर हमें आगे बढ़ाना है | इसलिए उदयपुरा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत विजय और मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार बनना जरूरी है |

न्यूज़ सोर्स- रोहित चौधरी जिला सह-मीडिया प्रभारी रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अखिल भारतीय लोधी कल्याण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत     |     संकल्प से समाधान योजना के तहत सेमरा पंचायत में लगा शिविर     |     बदलते दौर में खेती का नया ट्रेंड ,अब गेहूं और चना में भी बढ़ा कीटनाशकों का उपयोग     |     पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल  में विद्यार्थियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां पूरी, विभिन्न स्कूलों के छात्र देंगे परीक्षा     |     छात्रों के बीच दिखे बिल्कुल अलग अंदाज में दिखे सी एम डॉ मोहन यादव     |     जबलपुर में कार-बाइक भिड़ंत के बाद फर्नीचर कारोबारी की चाकू मारकर हत्या     |     साधु के वेश में आए ठगों ने महिलाओं से की नगदी व मंगलसूत्र की ठगी     |     मानस की शैक्षिक प्रासंगिकता पर होगा व्याख्यान     |     सेवा भारती व्यक्तित्व विकास शिविर संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811