Let’s travel together.

जिला भाजपा कार्यालय में मनाई कमल दीपावली, जिला अध्यक्ष ने किया मां लक्ष्मी जी का विशेष पूजन

0 102

शक्ति केंद्र प्रमुख और बूथ प्रमुखों से से ली चुनाव की जानकारी, दीपावली की दी शुभकामनाएं

सी एल गौर रायसेन

रायसेन। दीपावली के महापर्व के अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय में जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा की मौजूदगी में कमल दीपावली मनाई गई, दीपावली की शुभकामनाओं के साथ मां लक्ष्मी जी का विशेष पूजन आरती की गई, इसके पश्चात प्रसादी का वितरण किया गया।

दीपावली का महा पर्व होने के बावजूद भी जिले के ऊर्जावान एवं कुशल व्यक्तित्व के धनी जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने जिला भाजपा कार्यालय में बैठकर विधानसभा क्षेत्र के सभी शक्ति केंद्र प्रमुख एवं बूथ प्रमुखों से दूरभाष पर चर्चा करते हुए विधानसभा चुनाव संबंधी जानकारी ली एवं उनसे आग्रह किया कि वह पूरी ताकत और सक्रियता के साथ काम में जुट जाए, सरकार द्वारा जनहित में कराए गए विकास कार्य

एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को अवगत कराए एवं भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान हो सके। जिला भाजपा अध्यक्ष श्री शर्मा ने शक्ति केंद्र प्रमुख और बूथ प्रमुखों से विस्तार से जानकारी लेते हुए उनसे कहा कि किसी भी प्रकार की कोई समस्या या परेशानी हो तो वह सीधे दूरभाष पर बता सकते हैं, उन्होंने सभी से चुनाव अभियान में पूरी ताकत और जी जान के साथ जुट जाने के लिए कहा।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित ब्रज विश्वकर्मा, मोहन भाई, जीतू ठाकुर, प्रशांत कुमार, सहित जिला भाजपा कार्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारी एवं अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री शर्मा ने कार्यालय के कर्मचारियों को दीपावली महापर्व की खुशी में मिठाई वितरित कर दीपावली महापर्व की शुभकामनाएं दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811