मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने दीवानगंज क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च में सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश रघुवंशी, दीवानगंज चौकी प्रभारी बीरबल सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारी व एसएसबी कर्मचारी शामिल हुए। फ्लैग मार्च फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज से होते हुए दीवानगंज तलाव, भवानी चौक, इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर, से होते हुए ग्राम अंबाडी के अयोध्या धाम मंदिर, गणेश मंदिर से होते हुए रेलवे स्टेशन सेमरा दीवानगंज पर जाकर संपन्न हुआ। विधान सभा चुनावों के मद्देनजर जिले में पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए है। इस संबंध में सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश रघुवंशी ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए जगह-जगह पर सुरक्षा कर्मचारी तैनात किए गए हैं जो आने जाने वाले वाहनों की तलाशी ले रहे हैं। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मचारी शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए सजग है। उन्होंने सुरक्षा कर्मचारियों को अपनी डयूटी ईमानदारी से करने को कहा। उन्होंने कहा कि शहर में विधान सभा चुनावों के मद्देनजर शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। इसके चलते नाकाबंदी बढ़ाने के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया है। फ्लैग मार्च का मकसद शहर में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखना है। शहर में पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया है और जगह-जगह नाके लगाए गए हैं।