रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
भोजपुर विधानसभा 141 में भाजपा ने सुरेंद्र पटवा को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं चुनाव प्रचार में भाजपा कार्यालय का मंडीदीप में शुभारंभ कैलाश विजयवर्गीय द्वारा किया गया।
जिसके बाद सुल्तानपुर में नरेंद्र सिंह तोमर और मंडीदीप के सतलापुर में राजनाथ सिंह ने सुरेंद्र पटवा को जिताने की जनता से अपील की तो वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी राजकुमार पटेल ने चुटकी लेते हुए कहा कि यदि भोजपुर विधानसभा केंद्र और राज्य की सरकार ने विकास कार्य किया होता तो बड़े-बड़े नेता यहां प्रचार करने की जरूरत ही नहीं होती जब किसी भी प्रकार का विकास हुआ ही नहीं तो बड़े-बड़े स्टार प्रचारक नेता को बुलाकर क्या विकास किया जा सकता है। जनता ने

जानती है कि भोजपुर विधानसभा की स्थिति क्या है सड़के बदहाल हैं। कई गांव में बिजली नहीं है। लोग आज भी पानी के लिए तरस रहे हैं। यहां तक की स्कूलों की हालत बाद से बत्तर हो गई है। जिससे भोजपुर विधानसभा का विकास दिखाई नजर आता है कि भाजपा पार्टी द्वारा सिर्फ खोखले दावे किए जाते हैं। मंडीदीप नगर में भाजपा के कार्यालय का शोभाराम करने भाजपा के कैलाश विजयवर्गी जिस नगर पालिका में आए थे वह 200 करोड़ की नगर पालिका है। पर सड़कों की हालत गंदगी खेल मैदान बस स्टैंड सब्जी बाजार ऑटो स्टैंड गौशाला जैसी मूलभूत सुविधाएं आज भी लोगों को नहीं मिल रही है क्या यही विकास है मैं पूछना चाहता हूं। की जनता को किस प्रकार गुमराह भाजपा के नेता कर रहे हैं यह जनता ही जानती है सच बहुत कड़वा होता है। यदि सुरेंद्र पटवा ने भोजपुर विधानसभा का विकास किया होता तो भाजपा के स्टार नेताओं को बुलाने की जरूरत नहीं होती जगह-जगह सुरेंद्र पटवा को काले झंडे दिखाए जा रहे हैं चुनाव का बहिष्कार किया जा रहा है इसे ही पता चलता है कि जनता इस बार बदलाव करना चाहती है।

पत्रकारों ने किया कार्यक्रम का बहिष्कार
सतलापुर पहुंचे केंद्रीय सुरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम में पत्रकारों को उचित स्थान न मिलने को लेकर रायसेन जिले के पत्रकारों ने कार्यक्रम का बहिष्कार किया है। वही पत्रकारों ने कहा कि जब पत्रकारों को ही उचित स्थान नहीं मिलेगा तो फिर हमारा यहां पर रहना ही उचित नहीं है।