Let’s travel together.
nagar parisad bareli

बीएजी ग्रुप द्वारा दो वार्डों में पीले चावल बांटकर, मतदाताओं को मतदान हेतु किया आमंत्रित

0 184

 

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

सिलवानी नगर परिषद में बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप (BAG) द्वारा कार्यालय नगर परिषद से दोपहर 12 बजे उपस्थित होकर, मतदाता जागरुकता अभियान अंतर्गत अभियान (स्वीप) की शुरुआत की। ग्रुप के सदस्यों के साथ सुनील कुमार जैन मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद सिलवानी एवं महजवी सिद्दीकी बीआरसीसी द्वारा जागरुकता अभियान अंतर्गत आस पास के दुकानदारों, रहवासियों को पीले चावल वॉटते हुये इंद्रा आवास कालोनी वार्ड क 3 के रहवासियों को 17 नवम्बर 2023 को होने वाले विधान सभा चुनाव में मतदान कर ने हेतु आमंत्रित किया, तथा फिर ग्रुप सदस्यों द्वारा शासकीय महाविद्यालय में उपस्थित होकर छात्र छात्राओं / नये मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित गया।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा छात्र छात्राओं की जागरुकता के दृष्टिगत् बताया कि मतदान का अधिकार 18 वर्ष से अधिक सभी मतदाताओं का संवैधानिक अधिकार है, मतदाताओं को स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान कर, अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करना आवश्यक है, इसके बाद ग्रुप सदस्य वार्ड 1 के जमुनियापुरा एवं बगिया मोहल्ला में मतदाताओं को मतदान हेतु जागरुक किया। शासकीय प्राथमिक शाला इंद्राआवास एवं जमुनियापुरा में आंगनवाडी कार्यकर्ताओं एवं स्कूल के बच्चों द्वारा मतदाता जागरुकता अंतर्गत रंगोली बनाई गई। गई। जागरुकता अभियान में मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं सेक्टर अधिकारी / बीआरसीसी के साथ नगरीय क्षेत्र के बीएलओ, आंगनवाडी कार्यकर्ता, वार्ड प्रभारी आदि बीएजी ग्रुप के सभी सदस्य उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811