देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन
हाई स्कूल मैदान में स्वयंसेवक एकत्रित हुए यहां से पथ संचलन प्रारंभ हुआ जो गांधी आश्रम, शिवाजी नगर, पुलिस थाने से होकर बड़ी मस्जिद, होली चौंक, बुधवारा बाजार,आजाद मार्केट, गांधी चबूतरा, कुशवाहा धर्मशाला , पुष्पा विधालय से सियरमऊ, से होकर बजरंग चौराहा से हाईस्कूल मैदान पर समापन हुआ। जहां पर आरएसएस वक्ताओं ने संबोधित किया।

ब्लाक के आरएसएस के खंड कार्यवाहक ने बताया कि विजयदशमी के उपलक्ष में उदयपुरा विकासखंड के सभी आरएसएस कार्यकर्ताओं ने मिलकर संघ को मजबूत करने के लिए पथ संचलन निकाला है। पथ संचलन में बडी संख्या में स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। पथ संचलन में स्वयंसेवक घोष की ताल पर कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों को देखकर पथ संचलन देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोग खड़े होकर स्वयंसेवकों का पुष्प वर्षा के साथ लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। इस दौरान एसडीओपी अनिल मौर्य थाना प्रभारी डी पी सिंह, तहसीलदार सहित पुलिस बल मौजूद रहा।