टिकिट मिलने के बाद अनेक स्थानों पर किया कांग्रेस के प्रत्याशी शैलेन्द्र पटेल का भव्य स्वागत
अनुराग शर्मा सीहोर
लंबे समय से इछावर विधानसभा में हर वक्त जनता के सुख-दुख में शामिल रहने वाले पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल को कांग्रेस की दूसरी सूची जारी होने पर प्रत्याशी बनाए जाने की खबर के बाद अनेक स्थानों पर पूर्व विधायक श्री पटेल का ग्रामीणों के द्वारा भव्य स्वागत किया जा रहा है। वहीं शुक्रवार को उन्होंने अपने जनसंपर्क की शुरूआत सुबह झगारिया वाली देवी की शरण में पहुंचकर की। इसके अलावा वह काकडखेड़ा, बाराखंबा आदि धार्मिक स्थलों पर पहुंचे और पूर्ण विधि-विधान के साथ पूर्व विधायक श्री पटेल ने अपने विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से पूर्व विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी श्री पटेल इछावर विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन संकल्प यात्रा सहित अन्य के माध्यम से जनता के मध्य पहुंच गए है और क्षेत्र के सभी वर्ग से आत्मीय संबंध रखने वाले कांग्रेस प्रत्याशी श्री पटेल ने पहले से ही बढ़त बनाई हुई है।
शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक श्री पटेल ने पहले ही दिन दो दर्जन से अधिक गांवों में पहुंचकर जनता का आशीर्वाद ग्रहण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार एक बार फिर से बनने वाली है। पूर्व सीएम कमलनाथ क्षेत्र के विकास और किसानों के कर्ज को माफ करेंगे।