Let’s travel together.

प्रत्याशी बनने के बाद पंकज शर्मा सर्वप्रथम बंजारी माता,मां कर्मा से लिया आशीर्वाद

0 68

-जन्म देने वाली मां अस्पताल में भर्ती

सुरेंद्र जैन रायपुर

ग्रामीण विधानसभा से कांग्रेस ने पंकज शर्मा को प्रत्याशी बनाया है टिकट घोषणा के बाद पंकज शर्मा आज सुबह सबसे पहले रावाभाठा स्थित माता बंजारी एवं संत माता कर्मा चौक उरला में मां कर्मा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया आपको बता दे की पंकज शर्मा की माता जी का हार्ट की बाईपास सर्जरी हुई है वह भी मुंबई में स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं वैसे तो पुत्र सबसे पहले अपनी खुशी माता-पिता से बाटता है लेकिन माता का स्वास्थ्य खराब होने से पंकज शर्मा उनका आशीर्वाद नहीं ले पाए ऐसे में वे सबसे पहले ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रमुख दो माताओं का आशीर्वाद लिया ।

उन्होंने कहा कि उनकी माता स्वास्थ्यगत कारणों से इलाज के लिए बाहर हैं ऐसे में वह टिकट मिलते ही सबसे पहले श्रेत्र की ओर दो प्रमुख माता से आशीर्वाद लेने पहुंचे बंजारी वाली मां और मां कर्मा की पूजा अर्चना कर उन्होंने आशीर्वाद लिया। आपको बता दे की पंकज शर्मा को ग्रामीण विधानसभा से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद लोगों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। पंकज शर्मा के प्रत्याशी घोषित होने के बाद पूरे क्षेत्र में खुसी का माहौल देखा गया लोगों ने जमकर आतिशबाजी करते हुए मिठाइयां बाटी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महावीर जयंती पर अब 31 की जगह 30 मार्च को अवकाश घोषित     |     शुजालपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: लाठी-डंडे और तलवारें चलीं, 5 घायल     |     बालाघाट में दर्दनाक हादसा: चलती कार खाई में गिरी, आग लगने से मासूम सहित तीन की जिंदा जलकर मौत     |     विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811