Let’s travel together.

एक महीने से ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता बिजली की अघोषित कटौती से परेशान

0 86

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
1 महीने से ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता बिजली की अघोषित कटौती से खासे परेशान हैं। गर्मी और उमस से बिजली उपभोक्ताओं को शासन द्वारा जारी किए गए निर्देश के मुताबिक बिजली नहीं मिल पा रही है। इसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस समय पड़ रही उमस व गर्मी से जहां लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है, वहीं बिजली की कटौती से लोग त्रस्त हैं। सरकार जिस हिसाब से बिजली सप्लाई का दावा करती है उस हिसाब से बिजली नहीं मिल पा रही है। बिजली की अघोषित कटौती से कस्बों की पेयजल व्यवस्था चरमरा गई है। आटा चक्की बंद हो जाने से लोगों में काफी रोष व्याप्त हो रहा है ग्रामीण क्षेत्र में बिजली न आने से सिंचाई के अभाव में फसलें भी सूखने लगी हैं। दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा, बरजोरपुर, कुल्हाड़ीया, नरखेड़ा , सरार, कायमपुर, गिदगड़
आदि कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती के कारण ग्रामीण खासे परेशान दिख रहे हैं बिजली न आने से गर्मी में लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत कटौती का कोई समय निर्धारित नहीं है, बिजली कब आती है और कब चली जाए इसका भरोसा नहीं है। लोगों ने कई बार मांग की है कि विद्युत कटौती का समय निर्धारित किया जाए, लेकिन आज तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया जिससे लोगों में भारी रोष व्याप्त है। विद्युत कटौती के चलते जनमानस कराह उठा है। बिजली की अव्यवस्था से सबसे ज्यादा बुजुर्ग और बच्चे परेशान हैं, बिजली की कटौती को लेकर जिला प्रशासन और विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों की अनदेखी चिंता का बिषय है क्योंकि बिजली की किल्लत के साथ-साथ पीने के पानी की भी समस्या उत्पन्न हो जाती है और लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। विद्युत उपभोक्ताओं ने मांग की है कि शीघ्र ही बिजली कटौती का समय निर्धारित किया जाए जिससे लोगों को इस परेशानी से छुटकारा मिल सके दीवानगंज में पानी की सप्लाई ट्यूबवेल के द्वारा की जाती है जब बिजली नहीं होती है तो ट्यूबवेल बंद पड़ा रहता है जिससे ग्रामीणों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है बिजली विभाग जब कटौती करता है तो उसका समय निर्धारित नहीं है जिससे ग्रामीणों में रोग उत्पन्न है

अनिल साहू ग्रामीण
बिजली कटौती का कोई समय निर्धारित नहीं होने के कारण ग्रामीण कई दिनों से परेशान हो रहे हैं बिजली विभाग जब चाहे तब बिजली काट लेता है जिससे ग्रामीणों को पेयजल की व्यवस्था की दिक्कत आ रही है साथ ही दुकानदारों का धंधा भी चौपट हो रहा है

मुकेश साहू ग्रामीण
1 महीने से लगातार बिजली कटौती हो रही है जिससे ग्रामीणों के साथ पढ़ने वाले बच्चे भी परेशान हो रहे हैं इस समय अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का दौर भी चल रहा है अगर बिजली विभाग समय निर्धारित कर दे तो दुकानदार उस हिसाब से अपनी व्यवस्था कर सकते हैं दीवानगंज एक ऐसा कस्बा है जहां 25 से 30 गांव के ग्रामीण अपना कार्य करने के लिए दीवानगंज आते हैं बिजली नहीं होने के कारण दिनभर बैठकर चले जाते हैं दिन में कई बार बिजली आती जाती रहती है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811