Let’s travel together.

SST- टीम द्वारा बम्होरी में चेकिंग के दौरान वाहन से रखे तीन लाख रूपये नगद पकडे

0 362

 

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

आचार संहिता के बाद पुलिस एवं प्रशासन लगातार अपराधियों की धरपकड एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही और लगातार सिलवानी पुलिस अनुविभाग के अन्तर्गत आने बाले पुलिस थाने सिलवानी, बम्होरी , सुल्तानगंज मे पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी लगातार भ्रमण कर रहे है। *SST* के नाके सक्रिय कर दिये गये है और *FST* की टीम लगातार भ्रमण कर रही है और अन्तर जिला चेकिंग भी की जा रही है।
आदर्श आचार संहिता के चलते अनाधिकृत पोस्टर बेनर हटाए जा चुके है एवं धारा 144 जा.फौ. का पालन कराया जा रहा है।


पुलिस की सक्रियता के चलते बम्होरी के पास ग्राम सिंहपुर मे SST के नाके पर पुलिस द्वारा वाहन 407 क्रमांक DL-1LV-6379 को चेक करने पर उसमे 03 लाख रूपये मिले है। जो पुलिस द्वारा एसएसटी टीम द्वारा जप्त किये गये उक्त नगद रूपयों एवं वाहन के कागजात की जाँच भी की जा रही है। जाँच के संबंध मे आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
एसडीओपी सिलवानी अनिल सिंह मौर्य द्वारा बताया गया है कि, आर्दश आचार संहिता के चलते 50,000/- रूपये से ज्यादा की नगद राशि के परिवहन करने पर उचित दस्तावेज एवं तथ्य प्रस्तुत करना अनिवार्य है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811