Let’s travel together.

फालोअप:सूने मकान पर धावा बोलकर आभूषण और नगदी चुराने वाले शातिर चोरों को पुलिस ने लिया रिमांड पर

0 558

-स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मचारी के घर चोरी कर दिया था वारदात को अंजाम
-सलामतपुर पुलिस ने 5 आरोपियों को 2 दिन रिमांड के बाद रायसेन न्यायालय में किया पेश

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
सलामतपुर थाने की मूंगफली कॉलोनी में रहने वाले स्वास्थ्य विभाग मुडियाखेड़ा में कार्यरत जमना प्रसाद शर्मा के घर चोरी के पांचों आरोपियों को रायसेन न्यायालय ने 2 दिन के रिमांड पर सलामतपुर पुलिस को सौंपा है। रिमांड की अवधि शुक्रवार को समाप्त होने पर इन्हें रायसेन न्यायालय में पेश किया गया है। पूछताछ के दौरान पांचों आरोपियों से घटना किस प्रकार की, और चोरी का माल कहां रखा है आदि बातें पूछी गईं। गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी जमना प्रसाद शर्मा के घर चार व पांच फरवरी की दरमियानी रात चोरी की वारदात हो गई थी। जिसमें चोरों ने चेनल गेट पर लगा ताला तोड़कर घर में अंदर घुसे थे। और दो अलमारियों के ताले तोड़कर नगदी और सोने चांदी के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया था। इस मामले में सलामतपुर पुलिस ने अपराध क्रमांक 24/22 धारा 457, 380 आईपीसी का मामला पंजीबद्ध किया था। रायसेन कोतवाली पुलिस ने भोपाल से शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की थी।

पूछताछ में इन चोरों ने सलामतपुर में स्वास्थ्य कर्मचारी के घर चोरी करना भी कुबूल किया है। इसी मामले में सलामतपुर पुलिस ने रायसेन न्यायालय से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों जिनमें इरफान उर्फ नंगा पिता इमदाद बेग उम्र 50 वर्ष निवासी 353, गली नंबर 4, वार्ड नंबर 17 काजी कैंप हनुमानगंज भोपाल। अनवर पिता बाबू खां उम्र 35 वर्ष निवासी महबूब भाई का मकान बिलवन कॉलोनी करोद ब्रिज के नीचे थाना छोला रोड भोपाल।वसीम पिता सगीर उम्र 40 वर्ष निवासी गली नंबर 3 वार्ड नंबर 7, फिजा कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड, निशातपुरा। कचरूलाल मेहरा उर्फ अन्ना पिता रामकृष्ण मेहरा उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड 1, छोला मंदिर के पीछे भोपाल। मजहर उर्फ टोपी पिता अहमद सईद खान उम्र 55 निवासी मकान नंबर 210, गली नंबर 4 मकबरे वाली मस्जिद के पास औकाफ कालोनी, ऐशबाग भोपाल का पुलिस रिमांड लिया है। चोरी की घटना को अंजाम देने वाले पांचों आरोपियों में से इरफान उर्फ नंगा पिता इमदाद बेग पर विभिन्न थानों में लगभग 71 व मज़हर उर्फ टोपी पर लगभग 50आपराधिक मामले दर्ज हैं। सभी आरोपी चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए कार का उपयोग करते थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित हुए वरिष्ठ रंगकर्मी अभिनेता सुनील सोन्हिया     |     टीम सूर्या ने ही नहीं, भारतीय संस्कृति ने भी जीता है वर्ल्ड कप -अजय बोकिल     |     कक्षा तीसरी, चौथी, छठवीं और सातवीं की परीक्षाएं प्रारंभ     |     दो हजार रुपए से ज्यादा बकाया होने पर उपभोक्ताओं के काटे जा रहे हैं कनेक्शन     |     सहकारी संस्था का सख्त वसूली अभियान, कर्मचारियों ने गांव-गांव पहुंचकर थमाए नोटिस     |     वीरेंद्र सिंह राजपूत को रायसेन जिला अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार, कर्मचारियों में हर्ष     |     मनुष्य गति में ही दान करने का अवसर-मुनि श्री महासागर     |     देशभर की 25 महिला बाइकर्स पहुंची शिवपुरी टूरिस्ट विलेज     |     अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष शिविर का आयोजित      |     श्रद्धा भक्ति और उल्लास के साथ कुकेरा में ‘श्रीमद् गौ भागवत कथा’ का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811