भोपाल ।सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया में 14 सितंबर से 14 अक्टूबर तक हिंदी माह मनाया जा रहा है उक्त माह के अंतर्गत स्टाफ सदस्यों हेतु भिन्न-भिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं गत दिवस बैंक स्टाफ सदस्यों हेतु क्षेत्रीय कार्यालय स्तर पर टैलेंट हंट प्रतियोगिता आयोजित की है।

उक्त जानकारी देते हुए राजभाषा अधिकारी सुश्री सोनिका कंधारी ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता क्षेत्र की 52 शाखाओं एवं क्षेत्रीय कार्यालय स्टाफ के लिए आयोजित की गई थी जिसमें डांस कविता मिमिक्री नाटक की प्रस्तुति दी गई उक्त टैलेंट हंट प्रतियोगिता में क्षेत्रीय कार्यालय में पदस्थ प्रबंधक सुनील सोन्हिया ने देशभक्ति आधारित एकल नाट्य प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं क्षेत्रीय कार्यालय की भावना गुप्ता ने कविता पाठ कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया अकोदिया मंडी शाखा से आमंत्रित स्टाफ ने शानदार बांसुरी वादन कर तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं गौरव भार्गव एवं शैलेंद्र कुमार राय ने प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त किया अंत में क्षेत्र प्रमुख श्री नायक जी एवं उप क्षेत्र प्रमुख श्री डिगरा जी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया