Let’s travel together.

ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने दांवपेंच में दिखाए जौहर, जीते स्वर्ण-सिल्वर कांस्य पदक

0 67

 

-हारफ़ूलों से खिलाड़ियों का स्वागत कर बढ़ाया हौसला 

शिवलाल यादव

रायसेन। खेलो एमपी यूथ गेम्स 2023 राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 3 से 5 अक्टूबर 2023 तात्या टोपे स्टेडियम भोपाल में किया गया ।जिसमें पुलिस ताइक्वांडो क्लब रायसेन के 14 खिलाड़ियों ने भाग लेकर 1 स्वर्ण पदक, 1रजत पदक,3 कांस्य पदक पदक प्राप्त कर रायसेन जिले का नाम रोशन किया। पुलिस ताइक्वांडो क्लब कोच रायसेन के मास्टर ट्रेनर दिनेश दिवाकर ने बताया कि सभी पदक प्राप्त खिलाड़ियों को पुलिस लाइन में पुलिस आरआई कविता डामोर द्वारा विजेता बने ताईक्वांडो खिलाडियों को पदक पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया।इन खिलाड़ियों में प्रतियोगिता में पूनम मीणा ने -46 किलो वजन वर्ग में स्वर्ण पदक, सत्यम पटवा 52 किलोवजन वर्ग में रजत पदक, अंजली कुशवाह 52 किलो वर्ग में कांस्य पदक ,ध्रुव कटिहार 48 किलोवजन वर्ग में कांस्य पदक ,आयुष धाकड़ 55 किलोवजन वर्ग में कांस्य पदक एवं राजेश्वरी लोधी ,प्रिया मिश्रा ,मोनिका भार्गव , रुचि पटेल ,चंचल शर्मा ,हर्ष पटवा ,कनिष्क गौर ,सिद्धार्थ मालवीय ,मधुसूदन यादव ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रायसेन जिले का नाम रोशन किया।मीडिया कर्मियों द्वारा पूछने पर उन्होंने बताया कि सभी पदक प्राप्त खिलाड़ियों को जिला खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर 31000, रजत प्राप्त करने पर 21000 , कांस्य पदक प्राप्त करने पर 11000 की नगद राशि प्रदान की गई।ताईक्वांडो खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला
पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कमलेश कुमार खरपुसे ,सूबेदार प्रदीप रघुवंशी, जिला खेल अधिकारी जलद चतुर्वेदी, जिला शिक्षा क्रीड़ा अधिकारी राजेश यादव जिला ताइक्वांडो संघ अध्यक्ष मुकेश शर्मा, सचिव सुरेंद्र सिंह राजपूत एवं समस्त पुलिस स्टाफ द्वारा खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर आशीर्वाद प्रदान कर उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811