Let’s travel together.

जुमलेबाजी से न घर चलता न देश प्रदेश-अनिता शर्मा

0 169

सुरेन्द्र जैन धरसीवा रायपुर
जुमलेबाजी से न कोई अपना घर परिवार चला सकता न ही देश प्रदेश चल सकता है घर परिवार देश प्रदेश चलेगा तरक्की करेगा तो सिंर्फ़ काम से।
यह बात शनिवार को विधायक श्रीमत्ति अनिता योगेंद्र शर्मा ने कही वह सांकरा में आयोजित भूमि पूजन समारोह को संबोधित कर रही थी उन्होंने मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियां जनता को कंगाल बना रही हैं हर रोज महंगाई बढ़ रही है पेट्रोल डीजल गैस तेल राशन के आदि आम जन मानस के उपयोग की हर चीज महंगी है एक तरफ महंगाई भी बढ़ा रहे दूसरी तरफ आम जनता और मध्यम छोटे व्यापारीयो की आमदनी भी घटा रहे हैं
विधायक श्रीमत्ति शर्मा ने कहा कि मोदीजी ने कहा था सभी के खातों में पन्द्रह पन्द्रह लाख आएंगे लेकिन आज तक नहीं आये महंगाई घटाने हर साल दो करोड़ रोजगार देने आदि वादों के साथ सत्ता में आये लेकिन उनके सारे वादे जुमले निकले जुमलेबाजी से कभी देश नहीं चलता न चल सकता देश प्रदेश चलता है तो सिंर्फ़ काम करने से जो छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार ने करके दिखाया हे।


उन्होंने कहा कि पन्द्रह साल तक छःत्तीसगढ़ मे भाजपा के राज में किसानो से लेकर हर वर्ग का शोषण हुआ आये दिन भाजपा शासनकाल में किसान आत्महत्या करते थे लेकिन प्रदेश में 2018 में कांग्रेस सरकार बनते ही कर्जमाफी धान का समर्थन मूल्य बढाया ओर प्रति एकड़ धान खरीदी की मात्रा बढाकर किसानों की आर्थिक रीढ़ मजबूत की गई दो साल कोरोना महामारी के निगलने के बाबजूद 3 साल में छत्तीसगढ़ की तस्वीर ओर तकदीर बदलने का काम प्रदेश की भूपेश सरकार ने किया है।
इसके पूर्व विधायक श्रीमत्ति शर्मा ने सांकरा में करोड़ो रूपये के विभिन्न विकास कार्यो का विधिवत भूमि पूजन किया पंडित सुधीर शर्मा राजा महाराज द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ विधायक श्रीमत्ति अनिता शर्मा सरपंच श्रीमत्ति वर्षा प्रमोद शर्मा जिला पंचायत सदस्य हरिशंकर निषाद,जनपद सदस्य राजेश वर्मा ने भूमि पूजन किया।
कार्यक्रम में सभी पंचगण ओर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |     आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811