देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन
सी एम राइस स्कूल के छात्र मोहम्मद अली का चयन राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है इससे पूर्व 28 अगस्त को भोपाल में खेली गई संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में मोहम्मद अली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जाने वाली भोपाल संभाग की टीम में अपना स्थान पक्का किया था सिलवानी के पहले शालेय खिलाड़ी हैं मोहम्मद अली जो बैडमिंटन में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता खेलेंगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 10 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सीधी में खेली जाएगी मोहम्मद अली के चयन पर नगर परिषद अध्यक्ष रिशु विभोर नायक प्राचार्य एचपी शिल्पी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेश रघुवंशी दीनानाथ श्रीवास्तव राकेश राय टिंकू चौरसिया निखिलेश राय मुस्तकीम अहमद कमलेश जाटव आरिफ खान शेख जावेद राशिद शशांक जैन ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।