Let’s travel together.
nagar parisad bareli

स्वास्थ्य विभाग में हुए घोटाले में 12 के खिलाफ धारा 420 का मामला दर्ज

0 385

– कर्मचारियों की भविष्य निधि में जमकर हुई हेराफेरी कर्मचारियों ने खुद के खातों के अलावा रिश्तेदारों के खातों में डाले लाखों रूपए

रायसेन से विनीत माहेश्वरी

रायसेन के स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों की भविष्य निधि में घोटाले का मामला पिछले दिनों सामने आया था,इस मामले में कोषालय की जांच के उपरांत अब थाना कोतवाली पुलिस ने नोड़ल अधिकारी की रिपोर्ट पर 12 स्वास्थ्य कर्मचारी व उनके परिजनों के खिलाफ धारा 420 का मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग में 1 करोड़ 92 लाख 32 हजार 727 रूपए के योजनाबद्ध तरीके से किए गए घोटाले के मामलें में हेंमत कुमार महोब, श्रीमति पूनम सिरोही, ओम प्रकाश महोबे, प्रीतम सिहं महोबे, साजिद अली, केलाश नाथ, सहीद कुरैशी, अरविंद कुमार,विजय साहू, रामकुमार, ज्योति तोमर, महेश बाबू के खिलाफ धारा 420 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ.प्रभुराम चौधरी ने कहा कि जांच के निर्देश दिए थे,जांच के उपरांत विभाग द्वारा विधिवत कार्रवाई की जा रही है। वहंी सूत्रों की माने इस पूरे घोटाले के मामले में बड़े घोटालेबाजों को बचा लिया गया और सिर्फ छोटे घोटालेबाजों पर कार्रवाई की तलवार लटका दी गई है।


इस तरह दिया पूरे घोटाले को अंजाम:-लैब प्रभारी कप्यूटर ऑपरेटर हेमंत कुमार महोबे द्वारा विभिन्न शासकीय सेवको के बैंक खाते क्रमाक परिवर्तन कर
धोखाधड़ी पूर्ण आहरण 60 लाख 5209 रूपए का आहरण अपने खातो में किया गया है साथ ही अपने रिश्तेदारो के खाते में भी राशि भुगतान किया गया।
वहीं हेमंत ने अपनी पत्नी श्रीमति पूनम के खाते में 26 लाख 55109 का भुगतान भी पाया गया है। वहीं हेमंत के भाई ओमप्रकाश खाते में 10 लाख 70301 का भुगतान की शासकीय राशि पाई गई है। इसी तरह प्रीतम सिंह महोबे जो हेमंत के भाई है उनका एम्प्लाई कोड 290010489 है जो की वार्ड वाय सीएमएचओ वैतूल में कार्यरत है और इनके खाते में 216719 का भुगतान किया गया है।
लेखापाल साजिद अली जिलानी के खाते में 36 लाख 47313 का भुगतान शासकीय पाया गया है। कैलाश नाथ भृत्य इनके बैंक खाते में 1256173,शाहिद कुरैशी 87 लाख 6846 रूपए अरविंद कुमार चावरिया 251112 रूपए विजय साहू 10 लाख 92540 रूपए ,रामकुमार रोडियोग्राफर 4 लाख 41463 रूपए श्रीमती ज्योति तोमर जो राजकुमार तोमर की पत्नी हैं इनके खाते में 204476 रूपए महेश बाबू बहुउदेशीय कार्यकर्ता 24505 रूपए की राशि विभिन्न शासकीय सेवको के बैंक खाते क्रमाक परिवर्तन कर कपट पूर्ण आहरण करना पाया गया है। जिस पर पुलिस ने जांच प्रतिवेदन के आधार पर धारा 420 आईपीसी के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811