Let’s travel together.

गोरखपुर थाने के हवलदार का रुपये लेते वीडियो वायरल नहीं हुई कार्रवाई

117

जबलपुर। गोरखपुर प्व्यापारी संघ का प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचा और गोरखपुर थाने के एक हवलदार का रुपये लेते वीडियो वायरल होने के मामले में कार्रवाई पर बल दिया।

वायरल वीडियो में गोरखपुर थाने में पदथ प्रधान आरक्षक एक पान के टपरे के बाहर एक युवक से बातचीत करते हुए नजर आ रहा है। पंचम अपनी बाइक के पास खड़ा रहता है। थोड़ी देर में युवक पान की दुकान की ओर जाता है। पंचम बाइक में सवार होता है और उसे देखता है। तभी युवक अपना पर्स निकालता है और उसमें से रुपये निकालता है। वह यह रुपये पंचम को देता है। रुपये लेते ही पंचम पेंट की दाएं जेब में रुपये रखता है और वहां से रवाना हो जाता है। कुछ दूरी पर खड़े किसी व्यक्ति द्वारा यह वीडियो बनाया गया है।

शिकायत, कार्रवाई की मांग

वीडियो सामने आने के बाद गोरखपुर व्यापारी संघ के अध्यक्ष सुधीर सोनकर समेत अन्य ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक तुषारकांत विद्यार्थी से की। मामले में पंचम पर और भी कई सनसनीखेज आरोप लगाए और कार्रवाई की मांग की गई है।

30 मार्च का है वीडियो

इस सम्बंध में गोरखपुर थानाप्रभारी अरविंद चौबे ने बताया कि वीडियो सामने आया है, यह वीडियो 30 मार्च के पहले का बताया जा रहा है। जिसमें हवलदार पंचम नजर आ रहा है। वीडियो की जांच वरिष्ठ अधिकारियों से कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य आएंगे, उनके अनुरुप कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811