Let’s travel together.
nagar parisad bareli

चैत्र नवरात्रि पर बन रहा इन दो बड़े ग्रहों का शुभ योग, होगा लाभ ही लाभ

0 445

चैत्र मास को हिंदू धर्म का पहला महीना माना जाता है। इस महीने मां दुर्गा की अराधना की जाती है। हर साल कुल चार नवरात्रि आते हैं। इनमें चैत्र व शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। इस साल चैत्र नवरात्रि 02 अप्रैल, शनिवार से आरंभ हो रहे हैं। जिसका समापन 11 अप्रैल, सोमवार को होगा। चैत्र महीने में आने वाली नवरात्रि को चैत्र नवरात्रि व शरद ऋतु में आने वाले नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि कहते हैं।

चैत्र नवरात्रि 2022 घटस्थापना शुभ मुहूर्त-

चैत्र प्रतिपदा तिथि पर घट स्थापना की जाती है। इस बार चैत्र नवरात्रि पर घट स्थापना का शुभ मुहूर्त 02 अप्रैल को सुबह 06 बजकर 10 मिनट से 08 बजकर 29 मिनट तक है। ऐसे में घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 02 घंटे 18 मिनट तक का है।
चैत्र नवरात्रि में मकर राशि में शनि व मंगल ग्रह साथ रहेंगे। शनि व मंगल ग्रह का योग पराक्रम में वृद्धि करेंगे। इससे कार्य में सफलता व मनोकामना पूर्ति के योग बनेंगे। चैत्र नवरात्रि के दौरान कुंभ राशि में गुरु व शुक्र साथ रहेंगे। मीन में सूर्य, बुध के साथ, मेष में चंद्रमा, वृषभ में राहु, वृश्चिक में केतु विराजमान रहेंगे।

चैत्र नवरात्रि पर बन रहे ये शुभ योग-

चैत्र नवरात्रि पर रवि पुष्य नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि व रवि योग का शुभ योग बन रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग का संबंध मां लक्ष्मी से होता है। माना जाता है कि इस योग में किए गए कार्य का आरंभ में सफलता हासिल होती है। रवियोग में समस्त दोषों से मुक्ति मिलती है। मान्यता है कि इस योग में किए गए कार्यों का फल शीघ्र मिलता है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811