Let’s travel together.

सनातन धर्म को कोई खत्म नही कर सकता जो सनातन धर्म को खत्म करने की बात करते है वो खुद खत्म हो जाते है-कैलाश विजयवर्गीय

0 61

जनआर्शीवाद यात्रा पहुची हाटपीपल्या विधानसभा मे

सैकड़ो वाहनों के काफिले के साथ निकली जनआर्शीवाद यात्रा

क्षेत्रीय विधायक मनोज चौधरी ने जनआर्शीवाद यात्रा के सफल आयोजन व अपने जन्मदिन मे क्षेत्र से आये मतदाताओं व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया

नितिन गुप्ता देवास

हाटपीपल्या विधानसभा मे भाजपा की पूरे प्रदेश में निकल रही जनआर्शीवाद यात्रा के तहत 22 सितम्बर को यात्रा का हाटपीपल्या विधानसभा के शिवपुर मुंडला से प्रवेश हुआ यात्रा मे शिवपुर मुंडला से क्षेत्रीय विधायक मनोज चौधरी ने यात्रा का भव्य स्वागत करते हूए यात्रा शुरू हूई यात्रा मे सवार भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय संभाग प्रभारी जीतू जिराती भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल क्षेत्रीय विधायक मनोज चौधरी समेत भाजपा के अनेक नेता यात्रा मे सवार होकर निकले यात्रा के साथ सैकड़ों वाहनों का काफिला चल रहा था भाजपा कार्यकर्ता पूरे यात्रा के रास्ते मे स्वागत कर रहे थे यात्रा हाटपीपल्या नगर मे पहुची जब यात्रा मे सवार कैलाश विजयवर्गीय व उपस्थित सभी अतिथी पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी के स्मारक स्थल पर जाकर श्रध्दा सुमन अर्पित किये। फिर यात्रा का नगर मे प्रवेश हुआ व यात्रा का भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जगह जगह मंच बनाकर भव्य स्वागत किया पश्चात यात्रा कृषी उपज मंडी प्रागण मे पहुची जहा विशाल आमसभा हुई।

सभा मे राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सम्बोधित करते कहा की देश मे कांग्रेस व इनके गंठबंधन के नेता किस तरह की राजनीति कर रहै है जहा पर इनके घंमडिया गंठबंधन के नेता सनातन धर्म को समाप्त करने की बात कर रहै है उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन के पुत्र उदय निधी के बयान का हवाला देते हुए कहा की उन्होंने जो सनातन धर्म पर बोला है वह बहुत ही निंदनीय है जो सनातन धर्म को समाप्त करने की बात करते है यह दुर्भाग्य पूर्ण है आगे उन्होंने उन सभी नेताओं व कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा की जो राम को काल्पनिक मानते थे वो आज राम की बात कर रहै है उन्होंने कहा कांग्रेस व उनके घंमडिया गंठबंधन के नेता राम के अयोध्या मे जाकर माथा टेक ले तो उनका उध्धार हो जायेगा राम जी सब की गलती माफ कर देते है । और जो सनातन धर्म को समाप्त करने की बात करते है वो खुद समाप्त हो जाते है।


क्षेत्रीय विधायक मनोज चौधरी ने सभा मे बोलते हुए कहा की मैंने हाटपीपल्या विधानसभा मे हजारों करोड़ की योजनाओं के काम स्वीकृत करवाकर क्षेत्र मे सड़क बिजली किसानों के लिए साडे पांच हजार करोड़ की सिचाई योजना हाटपीपल्या नगर व क्षेत्र मे पेयजल के लिए करीब दो सौ पचास करोड़ की पीने की पानी की योजना बडे़ पुल पुलिया बैराज डेम समेत हजारों करोड़ के विकास कार्य करवाये है और भी आगे बडी योजना लाकर क्षेत्र का विकास करेंगे साथ उन्होंने जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाटपीपल्या सिविल अस्पताल के लिए 15 करोड़ रूपये स्वीकृत कर पचास पलंग के अस्पताल की घोषणा की है वही उन्होंने जनआर्शीवाद यात्रा के आयोजन के सफल आयोजन के लिए व अपने जन्मदिन पर क्षेत्र से आये मतदाताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा दी गई शुभकामनाओ व बधाइयो के लिए क्षेत्र के मतदाताओं व कार्यकर्ताओं का ह्रदय से आभार व्यक्त किया।

आयोजन मे इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष जयपाल सिंह चावडा देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल संभाग प्रभारी जीतू जिराती पूर्व पाठय पुस्तक निगम अध्यक्ष रायसिंह सैधव पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार जिला संयोजक बहादुर मुकाती प्रभारी मनोहर सिंह बैरागढ़ मंडल अध्यक्ष बलवान उदावत मंडल अध्यक्ष देवकरण पाटीदार मंडल अध्यक्ष जगदीश चौधरी अध्यक्ष प्रतिनिधि अरूण राठौर मार्केटिंग अध्यक्ष कृपाल सैधव विजय शक्तावत बापूलाल धौसरिया समेत हजारों मतदाता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।उक्त जानकारी भाजपा मिडिया प्रभारी रमेश संदूकलिया ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

योग ध्यान और प्राणायाम सत्र का किया आयोजन     |     अब बांग्लादेश में भी ‘जनादेश चोरी’ के आरोप के क्या मायने?अजय बोकिल     |     फ्लोरोसिस जिला स्तरीय कोऑर्डिनेशन मीटिंग का आयोजन     |     मेहगांव में किशोरी विकास व्यक्तित्व शिविर संपन्न     |     गीदगढ़ गौशाला में मृत पड़ा तेंदुआ, मौत का कारण अज्ञात, तेंदुए की मौत कैसे हुई होगी जांच     |     श्री सिद्धेश्वर धाम सिद्ध गुफा पर राम कथा और अश्वमेध महायज्ञ की पूर्ण आहुति के साथ समापन     |     गोदावरी पॉवर एण्ड इस्पात लिमिटेड में 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा     |     धीवर समाज माँढर परगन के वार्षिक आमसभा में मेघावी छात्र छात्रो का हुआ सम्मान     |     संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई     |     गांव गरीब के भविष्य को उज्जवल बनाना चाहते थे डॉ खूबचंद बघेल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811