Let’s travel together.

मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा का रायसेन मे भव्य स्वागत,महामाया चौक पर जनसभा

0 749

मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा का रायसेन मे भव्य स्वागत,महामाया चौक पर जनसभा

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना

-महिला आरक्षण बिल लाने पर प्रधानमंत्री का किया आभार व्यक्त

स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने कहा भाजपा शासन मे हो रहे विकास,बहनो को मिला सम्मान

रायसेन।  आज मुख्यमंत्री जनआशीर्वाद यात्रा ने सांची से रायसेन जिले की सीमा में प्रवेश किया। जनआशीर्वाद यात्रा का नेतृत्व प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा कर रहे थे।सांची, सलामतपुर, पग्नेश्वर कोड़ी गांव में जन आशीर्वाद यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया रायसेन शहर की सीमा में प्रवेश करते समय गोपालपुर बाईपास पर करीब 100 बाइक सबारो की एक रैली जनआशीर्वाद यात्रा के साथ चल रही थी ।

जन् आशीर्वाद यात्रा में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभु राम चौधरी,जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा,यात्रा के जिला संयोजक सुरेंद्र तिवारी,जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, नगरपालिका अध्यक्ष सविता सेन,जमना सेन,धीरेन्द्र कुशवाह,भूपेंद्र वर्मा,रम्मू तोमर,श्रीमती वर्षा लोधी,राजेंद्र सिंह राठौर सहित कई नेता भी मौजूद थे ।संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष जीतेन्द्र शर्मा ने किया।

रायसेन के महामाया चौक परआयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा नेकांग्रेस कमलनाथ और दिग्विजय सिंहपर तीखे तंज कसे।सभा को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी सहित कई बक्ताओ ने सम्बोधित किया।

डॉ प्रभुराम चौधरी ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व मे निकली जनाशीर्वाद यात्रा को पूरे प्रदेश मे जन समर्थन मिल रहा हे।इसका कारण डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश मे जो विकास किये हे।उसका परिणाम हे। रायसेन मे भी तीन साल मे विकास की गंगा मुख्यमंत्री शिवराज सिह के कारण बही हे। रायसेन जिला मुख्यालय पर फॉरलेन सड़क बन रही हे।अस्पताल का चहुमुखी विकास हुआ हे।कई विकास कार्य हुए हे।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जन सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जहां नारी का सम्मान हे  संस्कृति का उत्थान वहाँ हे।उन्होंने कहा कि कांग्रेस रथ यात्रा निकालकर भाजपा की नकल कर रही हे।कांग्रेस ने रथ यात्रा मे जो सांग बनाया हे वह पाकिस्तान से चुराया हे।पाकिस्तान से प्यार और सनातन से इंकार यह सनातन का विरोध करते हे। हमारी संस्कृति हमारी सभ्यता का विरोध करते हे।उन्होंने कमलनाथ जी पर तंज कसते हुए कहा की आपको संस्कृति की आरती की जगह पाकिस्तान का सांग पसंद आ रहा हे। नो साल पहले जब मनमोहन सिंह प्रधान मंत्री थे तब पाकिस्तान कश्मीर मांगता था ।मोदी जी प्रधानमंत्री बने तो पाकिस्तान हमसे भीख मांग रहा हे।मनमोहन सिंह जब प्रधानमन्त्री थे तो कश्मीर के लाल चौक पर झंडा नही फह रा पाते थे।मोदी जी ने कश्मीर तो क्या चाँद पर तिरंगा फहरा दिया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस का तो इतना फसाना हे बस्ती भी जलाना हे मातम भी मनाना हे।

-पत्रकारो से चर्चा करते हुए ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ख्वाव देखना बुरी बात नही हे जो बनी बनाई सरकार नही चलापाये वह सरकार क्या बनायेगे।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग आराम करे बीस साल से उनकी सरकार नही आ पाई।बीस साल से भाजपा को बोट ज्यादा मिल रहे हे।पिछले चुनाव मे भी भाजपा को ज्यादा वोट मिले चार पांच सीटें ज्यादा आ गई तब।बहुमत किसी का नही आया था उन्होंने बीएसपी का हार्ड लिया था सपा के हाथ पैर लिए और फिर क्या हुआ दिल के टुकड़े हजार हुए कोई यहाँ गिरा कोई वहाँ गिरा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811