Let’s travel together.

नाटक देवी 2 का मंचन हुआ शहीद भवन सभागार में

0 314

भोपाल। शहीद भवन सभागार में नाटक देवी 2 का मंचन किया गया नाटक की कहानी शुरू होती है एक गांव के मंदिर से जो ठाकुर का पुश्तैनी मंदिर है । ठाकुर के ही परिवार में एक लड़की है जो इस घर में काम करने वाले नौकर भानु से प्रेम करती है । जब ठाकुर जो उस लड़की देविका का भाई है देविका और भानू के प्रेम के बारे में पता चलता है तो ठाकुर भानु को मारता है और चेतावनी देता है कि अब इस गांव में कभी नहीं

दिखना । कहानी आगे बढ़ती है एक कैदी जेल तोड़ कर मंदिर में भाग कर आता है और इंस्पेक्टर भी पीछे से उसी मंदिर में आ जाता है और कैदी उसको बताता है कि उसको जाने दे क्योंकि उसकी लड़की की शादी हो रही है और वो बारह साल से जेल में बंद था एक बार अपनी पत्नी और बेटी से मिलना चाहता है । बेरहम पुलिस इंस्पेक्टर को उस पर तरस नही आता और मंदिर में ही कैदी को गोली मार देता है । क्योंकि मंदिर गांव के मुख्य मार्ग पर है इसीलिए नाटक के अंत में नवरात्रि के आखिरी दिन भानु मंदिर पर वापस आता है । देविका भी आती है उसी समय ठाकुर भी आता है वह भानु को गोली मारना चाहता है लेकिन बड़ी मां और सारे चरित्र उसको समझाते हैं ठाकुर भानु और देविका के संबंध को स्वीकार कर लेता है । मुख्य भूमिका में आज़म खान, आदम, विशाल चतुर्वेदी, करुणा शाही,सौलत यार खान और फरहान बेग ने की ।

नाटक का लेखन अम्बर अली का था । कार्यकम में मुख्य अतिथि के रूप में मोनू सक्सेना जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी शहर, समाज सेवी अमीन रजा, समाज सेवक शिवि शर्मा उपस्थित थे इस अवसर पर रंगकर्मी अभिनेता सुनील सोन्हिया का सम्मान किया गया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |     फिल्मी स्टाइल में शराब ठेकेदार की गाड़ी का पीछा, डंडों से हमला और अड़ीबाजी; 5 नाबालिग समेत 8 पर केस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811