Let’s travel together.
nagar parisad bareli

सरोरा में धूमधाम से मनाया गया तीजा पोला का त्यौहार

0 50

विभिन्न खेलों के साथ बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई
सुरेन्द्र जैन धरसीवा रायपुर
नगर निगम बिरगांव के अंतर्गत सरोरा गांव में तीजा पोला त्यौहार का आयोजन स्नेह जीवन ज्योति सामाजिक संस्था के द्वारा किया गया संस्था पिछले 11 वर्षों से यह आयोजन करते आ रही है आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में जहां जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा पहुंचे हुए थे वही कार्यक्रम की अध्यक्षता बिरगांव के महापौर नंदलाल देवांगन ने की कार्यक्रम बाजार चौक सरोरा में आयोजित किया गया था।

संस्था के सचिव रमेश साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि तीजा पोला के त्यौहार में बहनों की खुशी के लिए कार्यक्रम का आयोजन कराया जाता है विगत 11 वर्षों से कार्यक्रम का आयोजन संस्था के द्वारा किया जाता है उन्होंने बताया कि खेलकूद के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था खेलकूद में मटकी फोड़, पोला दौड़, खो – खो, रस्सी कूद, फुगड़ी आदि का आयोजन किया गया वहीं बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री पंकज शर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि तीजा पोला के त्यौहार का छत्तीसगढ़ में एक अलग की महत्व है आज राज्य सरकार भी छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने का काम कर रही है मुख्यमंत्री निवास में जहां पोला और तीजा के त्यौहार में कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है वही बहनों के इस पावन पर्व की अब राज्य सरकार ने शासकीय छुट्टी भी घोषित कर दी है।उन्होंने कहा कि ये पर्व भगवान शिव और माता पार्वती से जुड़ा है। इस दिन बहनें भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा करती हैं। निर्जला व्रत रखती हैं और पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। जिससे परिवार में सुख शांति बनी रहती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811