Let’s travel together.
nagar parisad bareli

चिकित्सा महाविद्यालय शिवपुरी को मिला एनएबीएच का वेस्ट क्वालिटी अवार्ड

0 39

 

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय शिवपुरी को गुरूवार को एनएबीएच (नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल) द्वारा नवीनतम पांचवें संस्करण के मानकों अनुसार वेस्ट क्वालिटी सर्टिफिकेट जारी किया गया है जो चार साल( 2027 ) तक के लिए मान्य रहेगा।

इसमें मरीजों को दी जा सुविधाओं को लेकर विश्लेषण भी किया गया था। उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं के मानकों के हिसाब से भी यह महाविद्यालय खरा उतरा है।इसकी प्रक्रिया दिसम्बर 2022 में चिकित्सा शिक्षा विभाग मप्र शासन द्वारा शुरू की गई थी। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केबिनेट मंत्री चिकित्सा, शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, शिवपुरी विधायिका एवं कैबिनेट मंत्री मध्य प्रदेश शासन यशोधरा राजे सिंधिया ने एनएबीएच क्वालिटी सर्टिफिकेट दिलाने का प्रयास किया।
इसका नतीजा है कि एनएबीएच एक्रेडिटेशन पाने वाला यह ग्वालियर संभाग के चिकित्सालयों में प्रथम शासकीय महाविद्यालय है।

यह शिवपुरी और प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. के. बी.वर्मा के कुशल नेतृत्व में तथा चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशुतोष चौरिषी के मार्गदर्शन में किए गए संगठित प्रयासों के माध्यम से यह उपलब्धि प्राप्त हुई है जिसमें महाविद्यालय के सभी विभागध्यक्ष, बरिष्ठ चिकित्सक, अस्पताल प्रबंधक एवं NABH प्रभारी, सहित उपरजिस्टार, BME, क्वालिटी मैनेजर, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ, हाईटस उप प्रबंधक, समस्त आउटसोर्सिंग स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811