भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा,देश के भौगोलिक विकास को युवाओं के बीच रख मंडल में 3000 से अधिक युवाओं को भाजपा से जोड़ने का संकल्प करेंगे पूर्ण : शुभम खटीक
रायसेन। भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल मंडीदीप नगर की सदस्यता अभियान को लेकर पटेल नगर विनोद जैन बिल्डिंग में क्षेत्रीय विधायक श्री सुरेंद्र पटवा , युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष श्री भूपेन्द्र नागर के मार्गदर्शन में अतिमहत्वपूर्ण बैठक रखी गई बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर युवाओं को जोड़ने की भूमिका बनाई गई व आने वाले चुनाव में युवाओं के भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कराने का संकल्प लिया गया।

तत्पश्चात् मंगलबाजार गेट पर वृद्ध सदस्यता अभियान चलाकर युवाओं को जोड़ उनका फूल माला पहनाकर युवा मोर्चा में अभिनंदन किया गया पहले ही दिन 250 से अधिक सदस्य जोड़े गये जिसमे समस्त मंडल पदाधिकारीगण, दोनों महामंत्री शिवम् तिवारी,विकेश सिंह, उपाध्यक्ष

केशव श्रीवास्तव, शैलेंद्र तोमर, आयुष चौकसे, रामा गुर्जर, आशीष घोंसले, आदित्य जैन, दीपक शर्मा, मंत्री कृष्णा राठौर, आलोक सिंह, अंचल जैन, अंशुल अग्रवाल, अंकित चौकसे, अभिषेक परमार, आशीष ढोकें, अमित ठाकुर, राजा अहीरवार,आशीष चित्रांश, अन्ना पटेरिया, आदर्श तिवारी, किट्टू ,पवन परमार, अरुण सहित समस्त सक्रिय कार्यकर्तागण उपस्थित थे !!