Let’s travel together.

लोधी लोधा समाज ने भी किया भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

0 159

 

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

अब लोधी लोधा समाज ने भी समाज पर बढ़ते अत्याचार को लेकर भाजपा का विरोध प्रदर्शन करते हुए त्रिमूर्ति चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया ।
जानकारी के अनुसार लोधी लोधा क्षत्रिय महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष महेश नरवरिया के नेतृत्व में त्रिमूर्ति चौराहे पर समाज को विधानसभा चुनाव में हिस्सेदारी न मिलने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रदर्शन किया । इस प्रदर्शन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर आरोप लगाते हुए कहा कि समाज पर बढ़ रहे अत्याचार एवं समाज की सरकार में भागीदारी न देते हुए समाज से भेदभाव के आरोप लगाये गये । इस अवसर पर नगर अध्यक्ष दौलत लोधी ब्लाक अध्यक्ष लखपत सिंह लोधी हेमराज लोधी नंदकिशोर लोधी पुरुषोत्तम शैतान लोधी शेषराम विजय लोधी कृपा राम मलखान सिंह दौलत मंगल लोधी सहित समाज के अनेक लोग शामिल थे समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमेशा से समाज ने भाजपा का समर्थन किया है परन्तु भाजपा में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने समाज की मांग को दरकिनार करते हुए समाज से भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाते हुए समाज को प्रतिनिधित्व नहीं दिया । इसके विरोध स्वरूप समाज को प्रदर्शन करने पर मजबूर होना है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 7 फरवरी 26 से 7 मार्च 26 तक होंगे किसान पंजीयन     |     भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811