Let’s travel together.

द्वितीय दिवस कथा::युग युग से सनातन स्थापित है और इसको डिगाने की कोशिश जो करेगा खुद मिट जाएगा- संतोष शास्त्री

0 86

विदिशा।विनायक वैक्युट हाल में श्रीमद् भागवत कथा एवं पार्थिव शिवलिंग निर्माण के द्वितीय दिवस पर कथा का आयोजन किया गया। आयोजन समिति के सचिव मनोज पांडे ने बताया कि कथा के द्वितीय दिवस पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे जहां उन्होंने बड़ी संख्या में पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया। इस अवसर पर भक्तों को संबोधित करते हुए कथा वाचक पंडित संतोष शास्त्री ने कहा कि जो सनातन को डिगाने का काम करेगा वह खुद मिट जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि कलयुग में मानव की सोच ही नहीं तो वह तप कैसे करेगा कथा युग युग से सनातन स्थापित है और आगे भी रहेगा इस सनातन स्तंभ को जो भी दिगभ्रमित या डिगाने की कोशिश करेगा वह खुद मिट जाएगा। पंडित संतोष शास्त्री के मुताबिक प्रथम स्कंध में अधिकार लीला जिसमें वक्त और श्रोता का जन्म हुआ है और भगवान श्री कृष्ण ने अपनी लीलाओं से समूचे विश्व को संदेश देने की भी कोशिश की है कि आखिर सनातन और उसके पुराण महत्वपूर्ण क्यों है। कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष एडवोकेट लक्ष्मी नारायण दंडोतिया सचिव मनोज पांडे सा यजमान राजकुमार सर्राफ विष्णु नामदेव रामस्वरूप शर्मा प्रहलाद विश्वकर्मा गोविंद शर्मा कमला गुप्ता मनोहर राजोरिया बृज नारायण शर्मा शिवनारायण दंडोतिया बाल कृष्ण शर्मा श्याम बाबू शर्मा त्रिवेणी शर्मा कुसुम चौक से कृष्ण गोपाल गर्ग सहित बड़ी संख्या में भक्त जनों ने कथा का आनंद लिया।

न्यूज़ सोर्स-मनोज पांडे सचिव
श्रीमद् भागवत कथा आयोजन समिति विदिशा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811