Let’s travel together.

अखबार के जमीनी सर्वे ने उड़ाई कईयो की नींद,कांग्रेस में मात्र दो नाम आये सामने

0 353

प्रचार प्रसार में लाखों फूंकने वालों को जनता ने नकारा
सुरेन्द्र जैन धरसीवा रायपुर

टिकिट की भागादौड़ी के बीच प्रदेश के एक बड़े व लोकप्रिये अखबार के जमीनी सर्वे ने कई नेताओं की नींद उड़ाकर रख दी है जो लोग लाखो रुपये प्रचार प्रसार में खर्च कर खुदको बड़ा नेता प्रचारित करने में लगे थे उन्हें जनता ने नापसंद कर दिया है।
अखबार ने दोनो पार्टियों के नेताओ की जमीनी हकीकत जानने सर्वे किया तो परिणाम अचंभित करने वाले सामने आये ऐंसे नेता जो बीते करीब सालभर से अखबारों में रोज विज्ञप्ति जारी कर अपनी बयानबाजी छपवाते थे और जगह जगह होर्डिंग लगवाए अखबारों में विज्ञापन भी लगवाये ऐंसे नेताओ को जनता ने नकार दिया है और जो जमीनी स्तर पर जनता के काम कराने में लगे रहे उन्हें जनता ने टॉप पर पहुचा दिया है।

कांग्रेस से अनिता शर्मा और दुर्गेश वर्मा को किया पसन्द
अखबार के जमीनी सर्वे में कांग्रेस की बर्तमान विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा को जनता ने पसन्द किया है करीब 5 साल से विधायक ओर बीते दस सालों से अपने पति शहीद योगेंद्र शर्मा के जाने के बाद से क्षेत्र में सक्रिय रही बर्तमान विधायक अनिता शर्मा को सर्वे में सर्वाधिक पसन्द किया गया है इसके पीछे भी कई कारण हैं वह यहां से हारकर भी 2013 के बाद सक्रिय रही और 2018 के बाद जीतकर भी सक्रिय रहीं और क्षेत्र में करोड़ो के काम कराकर भूपेश सरकार की लोकप्रिय विधायक बनी सत्ता और संगठन का तालमेल ऐंसा रहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी

अध्य्क्ष दुर्गेश वर्मा के साथ मिलकर विकास को गति भी दी विधायक अनिता शर्मा के बाद सबसे लोकप्रिय युवा नेता में जनता ने दुर्गेश वर्मा को अपनी पसंद बताया है दुर्गेश वर्मा धरसीवा विधानसभा में ऐंसे नेता हैं जिन्होंने न सिर्फ संगठन को मजबूत किया बल्कि नगरीय निकाय पंचायत चुनावों में भी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए अपनी कुशल रणनीति से कांग्रेस को मजबूती प्रदान की है अनिता शर्मा और दुर्गेश वर्मा के अलावा शेष जो बड़े बड़े नेता टिकिट की दावेदारी कर टिकिट के लिए भागादौड़ी कर रहे थे उन्हें जनता ने नकार दिया है उन्हें दो पांच व दस प्रतिशत लोगो ने ही पसन्द किया है ऐंसे में यदि कांग्रेस आलाकमान धरसीवा से अखबार के जमीनी सर्वे को तबज्जो देता है तो अनिता योगेंद्र शर्मा व दुर्गेश वर्मा में से ही किसी एक कि उम्मीदवारी तय है।

भाजपा में रोबिन साहूँ व महेश नायक
अखबार के जमीनी सर्वे में जनता ने भाजपा के ऐंसे कई चेहरों को नकार दिया जो बीते सालभर से पत्रकारों के माध्यम से रोज रोज कोई न कोई बयानबाजी छपवाकर खुदको बड़ा नेता प्रचारित कर रहे थे जनता जनता के बीच रहने वाले प्रचार प्रसार से दूर रोबिन साहू ओर महेश नायक को सर्वाधिक पसन्द किया हैं
अब देखना यह है कि एक बड़े अखबार के जमीनी सर्वे के बाद दोनो राजनीतिक दलों में क्या मंथन होता है और किसे टिकिट मिलता है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |     फिल्मी स्टाइल में शराब ठेकेदार की गाड़ी का पीछा, डंडों से हमला और अड़ीबाजी; 5 नाबालिग समेत 8 पर केस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811