Let’s travel together.

गुलवाड़ा हाई स्कूल में शिक्षक दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए संकुल प्राचार्य एवं जन शिक्षक

0 159

 

कृष्ण कांत सोनी बेगमगंज रायसेन

गुलवाड़ा हाईस्कूल में मंगलवार को धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया जिसमें संकुल प्रभारी जन शिक्षक प्राचार्य एवं शिक्षकों ने छात्रों को संबोधित कर उनका उत्साह वर्धन किया तो वहीं छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनमोहक प्रस्तुति दी

मंगलवार को गुलवाड़ा हाई स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया। संस्था में शुरू हुए इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम सरस्वती जी एवं DR. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर प्राचार्य कैलाश अहिरवार ने माल्यार्पण किया और छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने शिक्षक दिवस की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी भी इंसान के जीवन में शिक्षक सबसे सम्मानित पद होता है। शिक्षक नर्सरी में माली की तरह अपने स्कूल में बच्चों की देखरेख करता है और उनमें ज्ञान एवं संस्कार के गुण

रोपता है। इसी ज्ञान व अनुभव के बल पर इंसान छात्र जीवन से आगे बढ़कर अपना करियर बनाता है। इसलिए छात्र अपनी पढ़ाई में ध्यान दें और अधिक से अधिक मन लगाकर काम करें। इस अवसर पर स्कूल के छात्रों का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर स्कूल के छात्रों ने गीत संगीत के माध्यम से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए और संस्था में धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया ।
जिसमें शिक्षक मौजूद रहे संकुल प्राचार्य अजय दुबे जन शिक्षक दिनेश प्रताप शैलेंद्र कोली प्राचार्य कैलाश अहिरवार मीरा राय नारायण यादव निवेदिता दुबे नन्ही आदिवासी रानू शुक्ला गौतम राय विश्वजीत बुंदेला अंजली गुप्ता शीतल अहिरवार शकुन रैकवार एवं समस्त छात्र मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज और सेकेंडरी स्कूल सलामतपुर में कैरियर गाइडेंस सेशन परामर्श सत्र का आयोजन      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित     |     संभाग स्तरीय माध्यमिक शाला मुड़िया खेड़ा की छात्रा इकरा ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त      |     बिना हेलमेट बाइक चला रहे भाजपा विधायक के भाई को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल     |     लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811