Let’s travel together.

कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले आरोपी को हुआ आजीवन कारावास

0 109

रायसेन। कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले आरोपी को जिला एवं सत्र न्यायाधीश,जिला रायसेन द्वारा दोषी पाते हुये आजीवन कारावास एवं एक हजार रूपये के अर्थदंड से दंडित किया गया।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश,जिला रायसेन द्वारा निर्णय पारित करते हुए प्रकरण क्रमांक 141/2021 धारा 302 भादसं. में आरोपी करन सिंह धानक पिता वंशीलाल धानक निवासी- भर्तीपुर, थाना सलामतपुर को धारा 302 भादसं. में दोषी पाते हुये आजीवन कारावास एवं 1000/- रूपये के अर्थदंड से दंडित किया गया । उक्त प्रकरण शासन के द्वारा चिन्हित एवं जघन्य सनसनीखेज किये गये मामलों में से एक था।
इस मामले में मध्यप्रदेश राज्य की ओर से श्री ओमप्रकाश सोनी, लोक अभियोजक एवं श्री अनिल कुमार मिश्रा, जिला लोक अभियोजन अधिकारी जिला रायसेन ने पैरवी की।
अभियोजन की कहानी संक्षेप में इस प्रकार है, दिनांक 28.05.2021 की रात 09:00 बजे तक सूचनाकर्ता मलखान, अभिषेक तेजले के भट्टे पर था। इसके बाद खाना खाने घर आ गया और अपने पिता बालकिशन से बोला कि, वह थक गया है, भट्टे पर वह आज सोने चले जायें। बालकिशन भट्टे पर सोने के लिए चले गये। सुबह 07:00 बजे तक जब वह वापस घर नहीं आये तो मलखान ने भट्टे पर जाकर देखा तो पिता के गले, छाती व हाथ पर चोट के निशान थे और उनकी मृत्यु हो चुकी थी। फरियादी की उक्त सूचना के आधार पर थाना सलामतपुर में अपराध पंजीबद्ध किया गया। उक्त सूचना के आधार पर जांच की गई जिसमें यह पाया गया कि, बालकिशन की हत्या के संबंध में गांव के धानक समाज के लोग इकट्ठा थे किन्तु आरोपी नहीं आया था जिससे उस पर शक हुआ। आरोपी करन की मलखान से लड़ाई इस बात की थी कि करन अपनी पत्नी पर शक करता था कि उसका मलखान से संबंध है इसलिए मलखान के स्थान पर सो रह बालकिशन की उसने हत्या कर दी। आरोपी के बताये अनुसार कुल्हाड़ी जप्त की गयी व एफएसएल जांच में कुल्हाड़ी पर मानव रक्त पाया गया। इस प्रकार प्रमाणित पाया गया कि आरोपी करन ने ही मृतक बालकिशन की हत्या‍ की थी। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान किया एवं अनुसंधान पूर्ण कर मान. न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया गया।

न्यूज सोर्स-श्रीमती किरण नंदकिशोर मीडिया प्रभारी जिला रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज तहसील की तीन एलपीजी गैस एजेंसियों व 11 पेट्रोल पंपों का एसडीएम के किया औचक निरीक्षण     |     भड़काऊ पोस्ट पर होगी सख्त कार्रवाई : एसडीओपी सोनाली गुप्ता     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की जयंती     |     परीक्षा में कम नंबर आने के डर से गायब हुई छात्रा इंदौर में मिली     |     राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से रहवासी परेशान, हटाने की उठी मांग     |     अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुआ  कार्यक्रम     |     आईडीबीआई बैंक के चक्कर लगा रहे खाताधारी आंकड़ा एक करोड़ से ऊपर पहुंचा     |     मुनि संघ का नगर प्रवेश हुआ     |     विशाल वाहन रैली निकाली गई     |     रायसेन जिले के 779 श्रद्धालु मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा पर अयोध्या रवाना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811