Let’s travel together.

दीवानगंज में पशु लंपी वायरस की चपेट में

0 133

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
देश के हिंदू धर्म में गौ माता को अपनी मां का रूप माना जाता है तो वहीं किसानों का साथी बैल कहलाता है. इन्हें इन दिनों एक ऐसे खतरनाक वायरस ने जकड़ लिया है जिसकी वजह से इन पशुओं को काफी तकलीफ और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके चलते देश का किसान और पशु पालक भी अपने पशु मित्रों की दुर्दशा और उनकी तकलीफ देख कर परेशानहैं. पशुओं में होने वाले इस वायरस को लंपी वायरस कहा जाता है. इस वायरस के कारण पालतू पशुओं के शरीर में बड़े-बड़े फफूले हो जाते हैं और इन फफूलो के कारण ये बेजुबान पशु कमजोर और निर्बल होते जाते हैं.
देश भर में ये वायरस पशुओं में बड़ी तेजी से फैल रहा है. अब यह वायरस धीरे-धीरे अपने पांव पसारते हुए मध्य प्रदेश भी पहुंच चुका है. दीवानगंज के पास स्थित ग्राम कूल्हाड़िया पर रहने वाले इरशाद के घर पर चार पशुओं में लंबी वायरस के मिलने से आसपास के क्षेत्र के किसान चिंता में पड़ गए हैं हालांकि इन पशुओं का इलाज प्रारंभ हो चुका है पशु किसानों ने अपने पशुओं के उपचार के लिए पशु चिकित्सालय दीवानगंज में अपने पशुओं का इलाज करना प्रारंभ कर दिया है. तो वहीं विशेषज्ञ और डॉक्टरों की टीम के द्वारा आग्रह किया जा रहा है कि पशु पालक किसान गुजरात और राजस्थान से जुड़े क्षेत्रों से पशुओं की खरीदी ना करें ताकि यह बीमारी आगे और कहीं पशुओं में फैल ना पाए.


इरशाद खान जोकि पशुपालक है. उनके पशुओं में लंपी बीमारी के लक्षण दिखाई देने के बाद उन्होंने अपने पशुओं का इलाज करना प्रारंभ कर दिया है यह लंपी नाम की एक ऐसी बीमारी है जो पशुओं में फैल रही है. इसके चलते चिकित्सकों ने तत्परता दिखाते हुए चारों पशुओं इलाज शुरू कर दिया. फिलहाल वो पशु पूरी तरह से ठीक है इरशाद खान ने बताया कि मेरे पशुओं के शरीर पर जगह-जगह गठान स्पष्ट दिखाई दे रही है एक बछड़े के मुंह में जगह-जगह फोड़े होने लगे हैं नाक में से लार टपक रही है।

इनकाकहना हें-

कुल्हाड़ीया गांव पर पशु में लंपि वायरस का पता चला है उनका पूरी तरह से इलाज किया जा रहा है लंपी वायरस के इलाज करने का पूरा सामान दीवानगंज के पशु चिकित्सालय में उपलब्ध है अगर किसी पशु में लंपी वायरस दिखे तो उसका इलाज दीवानगंज पशु चिकित्सालय में किया जाएगा आसपास के सभी ग्रामीणों से आग्रह है कि अगर उनके घर के पशुओं में इस बीमारी का पता चले तो वह तुरंत दीवानगंज के पशु चिकित्सालय से संपर्क करें हमने हलाली डैम के गौशाला में पशुओं का इलाज कर दिया गया है जहां पशुओं का झुंड ज्यादा होता है वह वायरस फैलने का खतरा ज्यादा रहता है।

जे.एल.जैन पशु चिकित्सक

Leave A Reply

Your email address will not be published.

‘चक्रव्यूह’ ने रचा महाभारत का जीवंत संसार, अभिनय और शिल्प से सजी प्रभावी प्रस्तुति     |     लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित     |     निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 36 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन     |     रायसेन किसान महाकुम्भ की तैयारी,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811