Let’s travel together.

कजलिया पर्व:किन्नरों ने बैंडबाजों डीजे के साथ निकाली भुजरियों की शोभायात्रा

0 127

 

किन्नरों ने फिल्मी गानों पर जमकर किया नृत्य ठुमके लगाए और अदाओं से बिखेरे जलवे

रायसेन।रक्षाबंधन पर्व के दूसरे दिन कजलिया पर्व असीम उत्साह व धूमधाम से मनाया गया।हर साल की तरह इस साल भी किन्नर समाज ने गुरुवार को दोपहर भुजरियों की शोभायात्रा पारंपरिक उल्लासभरे माहौल में निकाला गया।जिसमें शहर के युवाओं व्यापारियों ने भी हिस्सा लिया।

शहर के वार्ड 17 हटोर मोहल्ले से किन्नर गुरु नायक तमन्ना जान के नेतृत्व में ढोलनगाडों बैंडबाजों और डीजे की धुनों के साथ भुजरियों की शोभायात्रा शुरू की गई।जो कि सागर भोपाल तिराहे से होते हुए गंजबाजार रामलीला गेट से महामाया चौक से होकर इंडियन चौराहे आशा मेडिकल से होते हुए मिश्र तालाब घाट पहुंची।यहाँ पूजा अर्चना कर आरती उतारकर भुजरियों का श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया गया।


किन्नरों ने लगाए ठुमके…. बिखेरे अदाओं के जलवे
शोभायात्रा में इंदौर भोपाल, सागर दिल्ली मुंबई से आए किन्नरों ने फिल्मी गानों की धुनों पर जमकर ठुमके लगाए।साथ ही अभिनय कर अपनी अदाओं से जलवे बिखेरे।वहीं जुलूस में शामिल युवाओं ने भी जमकर आनंद लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811