मेष राशि– दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. सेहत नरम रहेगी. खानपान का ध्यान रखें. कोई नया काम शुरू नहीं करना चाहिए, क्योंकि आप घाटे में रहेंगे. किसी से विवाद हो सकता है, सावधानी बरतें.
वृषभ राशि– दिन मिला जुला रहेगा. गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें. किसी विवाद में फंस सकते हैं. लाभ मिलेगा आज बिजनेस में . व्यापारिक साथी आपको छोड़ सकता है. किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी.
मिथुन राशि– बिजनेस भी ठीक रहेगा. ससुराल वालों से काफी आर्थिक मदद मिल सकती है. सेहत बिगड़ सकती है, ख्याल रखें. आज का दिन रोमांच का दिन है. छात्रों के लिए दिन मेहनत भरा रहेगा. परिवार में माहौल ठीक रहेगा.
कर्क राशि- व्यापार ठीक रहेगा. कहीं भारी मात्रा में प्रॉपर्टी आदि में निवेश कर सकते हैं. राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन ठीक है, आज नए संपर्क बनेंगे. आप कुछ नया कर सकते हैं. परिवार के साथ समय गुजारें.
सिंह राशि– सेहत का ख्याल रखें. काम के सिलसिले में बाहर घूमने जा सकते हैं.छोटे बच्चों का ख्याल रखें, खेल में चोट लग सकती है. जीवनसाथी के बीच बहस हो सकती है, इसलिए बहस से बचें. किसी को उधार ने दें.
कन्या राशि– आज किसी काम में मन नहीं लगेगा. बिजनेस ठीक रहेगा. आर्थिक स्थिति सुधरेगी. कहीं पर निवेश कर सकते हैं. आय का एक नया स्रोत मिलेगा. किसी मांगलिक कार्य शामिल हो सकते हैं. बाहर दोस्तों के साथ खाना खा सकते हैं.
तुला राशि– नया घर या कार खरीदने का विचार कर सकते हैं. सेहत नरम रह सकती है. स्वास्थ्य में गिरावट से छुटकारा मिलेगा. परिवार में कोई नया व्यक्ति शामिल हो सकता है.बाहर घूमने जा सकते हैं.
वृश्चिक राशि- चुनौतियों से घिरे रहेंगे. व्यापार में कमी होगी. पत्नी से विवाद बढ़ जाएगा, इसलिए वाणी पर संयम रखें. अपनी सेहत का ध्यान रखें. कोई रिश्तेदार घर पर आ सकता है.
धनु राशि- पुराने दोस्त से अच्छी मुलाकात होगी. अटके काम पूरे हो सकते हैं. शाम को थकान हो सकती है. कुछ नया करने की सोच सकते हैं. नौकरी को लेकर अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है.
मकर राशि- धार्मिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं. बिजनेस ठीक रहेगा. अर्थव्यवस्था मजबूत होगी. सेहत को लेकर सावधान रहें. घर या कार खरीद सकते हैं। आपकी योजनाओं में अच्छा निवेश मिल सकता है.
कुंभ राशि- किसी भी तरह के वा-विवाद से बचें. परिवार में कुछ विवाद हो सकता है. किसी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो कि खास होगी. पत्नी का रिश्ता मधुर रहेगा. शाम को दोस्तों के साथ समय गुजारेंगे. किसी को आज उधार न दें.
मीन राशि- दिन ठीक रहेगा. आज अपने गुस्से पर काबू रखें, झगड़ा हो सकता है. बिजनेस नरम रहेगा. किसी बड़ी वस्तु से हाथ धो सकते हैं. लव लाइफ में तनाव हो सकता है. बड़ों के दखल से बात बन जाएगी.