Let’s travel together.
nagar parisad bareli

डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम पार्क में ध्वजारोहण

0 21

मिष्ठान वितरण कर एक दूसरे को दी गई बधाइयां

विदिशा/ देश के 77 वे स्वतंत्रता दिवस पर मुक्तिधाम परिसर में बने डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम पार्क में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कलेक्ट्रेट के रिटायर्ड अधीक्षक शिवराज सिंह दांगी एवं राष्ट्रीय सेविका समिति से जुड़ी वैष्णवी राजपूत ने संयुक्त रुप से ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न किया।

इस अवसर पर मुक्ति धाम सेवा समिति के सचिव मनोज पांडे ने कहा कि देश पर मर मिटने की तमन्ना तो हम सभी रखते हैं लेकिन जिंदा रहते हुए समाज के हित में कार्य कर जाएं तो समझ लीजिए हमने अपने जीवन में आने का मतलब समझा दिया। उन्होंने आगे कहा कि देश की आजादी कैसे मिली सभी जानते हैं लेकिन अब उसे बचाए रखने का जिम्मा सिर्फ सैनिकों और रक्षा से जुड़े लोगों का नहीं बल्कि संयुक्त रूप से हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम अपने राष्ट्र की तरक्की में निरंतर अपना योगदान देते रहे। उन्होंने कहा की लगान हो तो सब कुछ संभव है और आज मुक्तिधाम समाज में शहर में जिले से बाहर इस बात का उदाहरण बनकर सामने आया है जहां पर्यावरण और विभिन्न प्रजातियों की विशाल श्रृंखला हम सबके सामने हैं। कार्यक्रम के उपरांत सभी को मिष्ठान वितरण किया गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने अपने विचार भी प्रकट किये।

न्यूज़सोर्स-मनोज पांडे सचिव मुक्तिधाम सेवा समिति विदिशा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811