Let’s travel together.

राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की जयंती पर होगा तीन दिवसीय कार्यक्रम

0 90

 

– वृद्धजनों को स्नेह भोज, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर,प्रतिभा सम्मान एवं विशाल चल समारोह का होगा आयोजन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी
राठौर समाज जिला शिवपुरी द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्र को अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की जयंती पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 11 अगस्त को मंगलम भवन अस्पताल चौराहा पर शाम 6 बजे निराश्रित भवन में स्नेह भोज, 12 अगस्त को सुबह 9:00 शहीद तात्या टोपे पार्क पर प्रकृति संवर्धन हेतु वृक्षारोपण, सुबह 10:00 बजे मानव जीवन रक्षार्थ रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, इसके साथ ही 13 अगस्त को सुबह 8:00 बजे श्री राम जानकी हनुमान मंदिर झांसी तिराहा पर समस्त समाज बंधु, मातृशक्ति, युवा और बहने एकत्रित होकर डीजे, घोड़े, बग्गी,बैंड आदि के साथ विशाल चल समारोह के रूप में महाराणा प्रताप तिराहा, राजपुरा रोड, सुभाष चौक, नीलगर चौराहा ,गुरुद्वारा चौक ,माधव चौक, कोर्ट रोड ,अस्पताल चौराहा, अग्रसेन चौराहा, रोटरी चौराहा, एमएम हॉस्पिटल के सामने से राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे इसके उपरांत चल समारोह कार्यक्रम स्थल कमला हेरिटेज रेलवे स्टेशन रोड पर पहुंचेगा जहां समाज का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान समारोह एवं समस्त राठौर बंधुओं का स्नेह भोज भी किया जाएगा राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जयंती के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री प्रेम नारायण राठौर भजन सेठ जी रहेंगे।
राठौर समाज के समस्त बंधुओ से अनुरोध है कि राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जयंती के अवसर पर सपरिवार पहुंच कर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करते हुए राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की को श्रद्धांजलि अर्पित करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |     भोपाल में नृत्य नाटिका “तू ही शक्ति तू ही नारी” का भव्य मंचन     |     लाॅक डाउन: सिर्फ सियासी शोशेबाजी या भावी संकट की ‘पब्लिक टेस्टिंग’ ? -अजय बोकिल     |     बामुलाहिजा :: तारीफ की चाशनी, CM हलकान!- संदीप भम्मरकर     |     बंदियों का चरित्र व व्यवहार बदलने शिवपुरी सर्किल जेल में गूंजा गायत्री मंत्र     |     राजा कुंवरसिंह की रियासत कुंवरगढ़ में थे कभी 126 तालाब     |     महावीर जयंती पर तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर से शांति दिगंबर जैन मंदिर तक निकाली गई शोभा यात्रा,फूल बरसा कर किया गया स्वागत     |     समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की दूसरी बार बढ़ी तारीख, किसानों में चिंता     |     गुजरी शाम अचानक मौसम हुआ खराब तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी,बिजली गुल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811