रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
खेतो में कालोनी काट कर जनता को सस्ते प्लाटों के साथ बैंकों से लोन दिलाने का झांसा देने वाले विल्डर ने मंडीदीप में आधा दर्जन अवैध कालोनी काट दी इनमें रहने वाले लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। परेशान लोग तहसीलदार और एसडीएम की चौखट पर दस्तक दे रहे है परन्तु आश्वासन के सिवा कुछ भी नही मिल रहा। हेमा विहार कालोनी में पीड़ित सुरेन्द्र अहिरवार निवासी सतलापुर में प्लाट खरीदा परन्तु कॉलोनाइजर ज्योति सिंह पैसे लेने के बाद भी रजिस्ट्री नही कर रहा। इतना ही नही इस विल्डर से पीड़ित लोग हर दिन अपनी फरियाद लेकर मंडीदीप और औधोगिक थाना पहुंच रहे है। तुलसी विहार, हेमा विहार रेखा विहार आदित्य विहार सहित अन्य कालोनियो में अपनी जमा पूंजी दाव पर लगाने वाले भुक्तभोगीयो की संख्या बढ़ रही है। पीड़ित सुरेन्द्र ने आरोप लगाया की लगभग छै माह से कॉलोनाइजर मंडीदीप नही आया।
उल्लेखनीय है की ज्योति सिंह को तत्कालीन कलेक्टर ने जमकर फटकार लगाते हुए थाने में प्रकरण दर्ज कराने के आदेश दिए थे तब नायब तहसीलदार ने ज्योति सिंह के विरुद्ध दो थानों में चार अलग अलग मामले दर्ज कराए थे । आमजन के विरोध के कारण यह विल्डर कई माह से भूमिगत है। इस बारे में कॉलोनाइजर ने पूछने पर बताया शिकायत कर्ताओं को हमारे कार्यालय भेजो जब हमने पूछा की आप रजिस्ट्रियां क्यो नही करा रहे तो इस पर वह निरुत्तर हो गए। इधर राजस्व विभाग और नगर पालिका भी अवैध बिल्डरों के विरुद्ध कार्यवाही करने की बात कर रहे है।
इनका कहना है
मेने प्लाट का पूर्ण भुगतान कर दिया विल्डर रजिस्ट्री नही करा रहा।
सुरेश कुमार पीड़ित हेमा विहार कालोनी
मैंने आज ही कार्यभार संभाला है क्या कार्यवाही हुई में देखकर बताऊंगा
सुरेश मीणा नगर निरीक्षक मंडीदीप
मंडीदीप के बिल्डरों की काफी शिकायते है जांच कराई जा रही है
चन्द्र शेखर श्रीवास्तव एसडीएम गौहरगंज