Let’s travel together.

जिले की समस्त लाड़ली बहनों के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने संबंधी निर्देश

0 425

 

रायसेन। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद दुबे द्वारा जिले की समस्त लाड़ली बहनों का नाम उनकी विधानसभा स्तर पर मतदाता सूची में दर्ज कराने के संबंध में महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। आगामी विधानसभा आम निर्वाचन-2023 संबंधी कार्य प्रारंभ हो गया है। जिसके तारतम्य में मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2023 अंतर्गत 02 अगस्त 2023 को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन प्रत्येक मतदान केन्द्र पर बीएलओ द्वारा किया गया है।
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम 02 अगस्त से 31 अगस्त 2023 तक चलेगा,जिसमें सभी बीएलओ अपने मतदान केन्द्र में बैठकर मतदाता सूची के संबंध में दावे-आपत्ति प्राप्त कर रहे हैं। ऐसी लाड़ली बहनाएं जो कि पूर्व में अपना नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़वा पायीं, ऐसी लाड़ली बहनाओं का नाम नगर पालिका, नगर परिषद के वार्डवार एवं जनपद पंचायत की ग्रामवार लाड़ली बहना सूची से मिलान करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जिन लाड़ली बहनों का नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ा है, संबंधित मतदान केन्द्र में नाम जुड़वाने की कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

औबेदुल्लागंज में गुरुद्वारों में गुरु नानक देव जी का 557 वां अवतारी दिवस बड़े ही हर्षोल्लाष से मनाया गया     |     गुरु नानक देवजी का प्रकाश पर्व मनाया, निकाली प्रभात फेरी     |     विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया पांच प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़कों का भूमिपूजन     |     प्राकृतिक खेती अपनाकर आत्मनिर्भरता की राह पर किसान लालजी रजक     |     सांची महोत्सव से पहले कर्क रेखा पर बढ़ी पर्यटकों की रौनक, सेल्फी लेकर यादगार बना रहे पल     |     गुरु नानक जयंती पर गुरुद्वारों में गूंजे भजन-कीर्तन, पुराने गुरुद्वारे में चढ़ाया नया निशान     |     स्वास्थ विभाग की सतर्कता से खुला बाल विवाह का राज,नाबालिग के गर्भवती होने पर पति समेत 5 पर केस, आरोपी पति गिरफ्तार     |     बोर मशीन और केबल वायर चुराने वाला गिरोह पकड़ाया, 1 आरोपी जेल गया, 2 नाबालिग हिरासत में     |     गुलाब टंडन बने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश प्रवक्ता     |     विधायक की सेवा संवाद यात्रा का तीसरा दिन ,बहेसर गांव को लिया गोद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811